शुक्रवार, 12 अगस्त 2022

ग्राम कुटेसरा; मकान में आग लगने से दो झुलसे

ग्राम कुटेसरा में रात करीब आठ बजे से अचानक मकान में आग लगने से एक किशोर समेत दो लोग व पशु झुलस गए। साथ ही हजारों का सामान जल गया।

गुरुवार को कुटेसरा निवासी किसान मुस्तफा का मकान व घेर एक साथ है जो गांव के दक्षिणी छोर पर स्थित है। मकान के अन्दर से भयंकर धुआं व आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों द्वारा आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल कर्मचारियों ने मुश्किल से आग पर काबू पाया। वहीं मकान में बंधे पशुओं को खोलते समय आग की चपेट में आकर एक किशोर व एक युवक झुलस गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों के अनुसार घर में अवैध रूप से डीजल व पेट्रोल रखा गया था। कुछ ही देर में आग की लपटें डीजल के ड्रम तक पहुंच गई। पुलिस द्वारा पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। 

आग की चपेट में आने से मौके पर मौजूद नौ साल का अकदस झुलस गया। वहीं आग की चपेट में आई भैस को बचाने गये अहमद का हाथ झुलस गया। सूचना ग्रामीणों द्वारा दमकल विभाग व पुलिस को दी। दमकल विभाग के कर्मचारी विश्वास कुमार का कहना है कि  मकान में डीजल तेल, भूसा, टायर आदि ज्वलनशील पदार्थ रखे थे।

लेबल: