सोमवार, 19 सितंबर 2022

महर्षि कश्यप चौक की मांग को लेकर समाज के लोगों का धरना

भगवान महर्षि कश्यप चौक की मांग को लेकर सैकडों की संख्या में कश्यप समाज के महिला, पुरूष व युवाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने इस संबंध में ज्ञापन डीएम को सौंपा। सोमवार को सैकडों की संख्या में कश्यप समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उग्र कश्यप समाज के लोगों नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठगए। उन्होंने महर्षि कश्यप की मूर्ति के लिए भूमि आवंटित करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने कश्यप निषाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य मंत्री नरेन्द्र कश्यप से फोन पर बात की। जिसके बाद मंत्री के कहने पर उग्र कश्यप समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन खत्म किया। उन्होंने इस संबंध में एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम डीएम को सौंपा। इस दौरान विभिन्न गांव के कश्यप समाज सैकडों लोगों उपस्थित रहें। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अंकित कश्यप, कश्यप युवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कश्यप आदि उपस्थित रहे।


लेबल: