मंगलवार, 22 नवंबर 2022

UP Gold Silver Price Today: आगरा-बरेली में सोना-चांदी दोनों में तेजी, गोरखपुर में सिल्वर में गिरावट, जानें कीमतें

भारतीय सर्राफा बाजार ने मंगलवार यानि 22 नवंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। आगरा और बरेली में सोना-चांदी दोनों में तेजी दिखाई दी। गोरखपुर में सोने में तेजी और चांदी में गिरावट रही।

आगरा में सोना और चांदी दोनों में तेजी रही। सोमवार को सोना 52500 प्रति दस ग्राम और चांदी 60500  प्रति किलो थी। मंगलवार को सोना 52850 प्रति दस ग्राम और चांदी 61950 प्रति किलो रही।

गोरखपुर में सोने में तेजी और चांदी में गिरावट रही। सोना 54400 प्रति दस ग्राम और चांदी 61000 प्रति किलो थी। मंगलवार को सोना 53500 प्रति दस ग्राम और चांदी 59500 प्रति किलो रही। 

बरेली में सोना-चांदी दोनों में तेजी दिखाई दी। सोमवार को सोना 52800 प्रति दस ग्राम और चांदी 60500 प्रति किलो रही। मंगलवार को सोना 53950 प्रति दस ग्राम और चांदी 60900 प्रति किलो रही। 

सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि शादियों का सीजन शुरू होने के कारण आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। 

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

लेबल: