मुजफ्फरनगर में गुल हुई आधे शहर की बिजली:
मुजफ्फरनगर में रविवार को दिन हुई बारिश के चलते कई स्थानों पर विद्युत फाल्ट हो गई। फाल्ट के कारण आधे शहर से अधिक क्षेत्र के आवासीय इलाकों में बिजली गुल हो गई। अंधेरा छाए रहने से लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते ऊर्जा निगम कर्मियों को फाल्ट ठीक करने में दिक्कत हो रही है।
शाम के बाद से लगातार बारिश होने के कारण कई स्थानों पर विद्युत तार टूट चुके हैं। फाल्ट होने के कारण महावीर चौक के 66 केवीए बिजली घर से आपूर्ति बाधित हो गई है। जिस कारण शहर के जाट कॉलोनी, नुमाइश कैंप, अंबा विहार, किदवई नगर, खालापार, नई आबादी, सुमन विहार, मीनाक्षी चौक, सिटी सेंटर मार्केट, वेयर गंज, प्रेमपुरी आदि 24 से अधिक मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति ठप है। डेढ़ घंटा से अधिक आपूर्ति ठप होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ऊर्जा निगम कर्मी आपूर्ति बहाल करने में जुटे
शहर में कई स्थानों पर विद्युत फाल्ट के चलते विद्युत आपूर्ति ठप है। ऊर्जा निगम कर्मियों ने फाल्ट ढूंढकर आपूर्ति बहाल करने की बात कही है। सिटी सेंटर मार्केट के सामने भी हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया था। जिस कारण क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई थी। महावीर चौक बिजली घर मैं भी फाल्ट के कारण आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ऊर्जा निगम कर्मी सभी स्थानों पर आपूर्ति बहाल करने में जुटे हुए हैं।
जल्द बहाल होगी लाइन
एक्सईन अश्वनी मिश्रा ने बताया कि फाल्ट ढूंढ लिया गया है और उसे ठीक कर शीघ्र आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
<< मुख्यपृष्ठ