निकाय चुनाव : पालिका के लटक गए 6.60 करोड़ के 52 काम
नगर निकाय चुनाव को लेकर जारी हुई आचार संहिता के कारण नगर पालिका के करीब 6.60 करोड़ के 52 काम लटक गए हैं। अधिसूचना जारी होने पर अब निकायों में नए...
निकाय चुनाव को लेकर जारी हुई अधिसूचना के बाद जनपद की दस निकायों में करोडों के निर्माण कार्य लटक गए है। नगर पालिका मुजफ्फरनगर में निर्माण विभाग के करीब 2.10 करोड़ के 42 काम रूक गए है। निर्माण कार्यों का टेंडर नहीं हो पाया है। नगर पालिका उक्त निर्माण कार्यों का टेंडर निकालने की तैयारी कर रही थी। उधर पालिका के जलकल विभाग के करीब 4.50 करोड़ के दस कार्य रूक गए हैं। उक्त धनराशि से हैंडपम्प रिबोर, नए हैंडपम्प, वाटर कुलर, पाइप लाइन आदि का कार्य किया जाना था। उक्त कार्यों के भी नगर पालिका समय रहते हुए टेंडर नहीं निकाल पाए है। जिस कारण यह कार्य भी लटक गए है।
निकाय चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता के कारण अब निकाय क्षेत्र में कोई नया कार्य नहीं होगा। पूर्व में जो निर्माण कार्य हो रहे है वह चलते रहेगे। नगर पालिका के करीब 6.60 करोड़ के कार्य लटक गए है। जिसमें निर्माण और जलकल विभाग के कार्य शामिल है।
-हेमराज सिंह, ईओ
लेबल: मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग
<< मुख्यपृष्ठ