सोमवार, 3 अप्रैल 2023

रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग जान्हवी कपूर पहुंचीं मंदिर, ट्रेडिशनल लुक में Video वायरल

Janhvi Kapoor spoted with boyfriend- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/ANI Janhvi Kapoor spoted with rumored boyfriend Shikhar

फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) को उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) संग आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर, तिरुमाला में स्पॉट किया गया। जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और शिखर पहाड़िया परिवार के लोगों के साथ मंदिर में साथ दर्शन के लिए आए थे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में जान्हवी कपूर ट्रेडिशनल लुक में लहंगा चोली पहने नजर आ रही हैं तो वहीं रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) ट्रेडिशनल धोती में दिखाई दे रहे हैं।

'एनटीआर30' (NTR 30) फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं जान्हवी

जान्हवी कपूर ने हाल ही में साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) के साथ अपनी पहली साउथ डेब्यू फिल्म 'एनटीआर30' (NTR 30) की शूटिंग शुरू की है। जिसके लिए वह अभी साउथ में हैं। इस दौरान जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) के मंदिर वीडियो के सामने आने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि शिखर, जान्हवी को कंपनी देने के लिए वहां पहुंचे हैं। 

बोनी कपूर और शिखर पाहाड़िया ने साथ में दिया पोज

मुंबई में 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' के लॉन्च इवेंट में शामिल हुए बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सितारों में प्रोड्यूसर बोनी कपूर (Boney Kapoor) का नाम भी शामिल था। इस इवेंट का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya), बोनी कपूर के साथ नजर आ रहे थे। बोनी कपूर के साथ जान्हवी कपूर के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने इस दौरान खूब पोज दिए थे। इस दौरान शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) व्हाइट शर्ट , ग्रीन जैकेट और ब्लैक पैंट में काफी हैंडसम लग रहे थे।