शनिवार, 30 दिसंबर 2023

AAP सांसद संजय सिंह प्रत्येक शुक्रवार को जेल में रखेंगे उपवास, उनके साथ AAP कार्यकर्ता भी हर जिले में भारत माता की मूर्ति के सामने रखेंगे उपवास

प्रेस नोट

AAP सांसद संजय सिंह प्रत्येक शुक्रवार को जेल में रखेंगे उपवास

उनके साथ AAP कार्यकर्ता भी हर जिले में भारत माता की मूर्ति के सामने रखेंगे उपवास

मां भारती देश की एकता और अखंडता का प्रतीक हैं : महानगर अध्यक्ष 

पश्चिम प्रांत उपाध्यक्ष अकील राणा ने बताया कि आप सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह जेल से प्रत्येक शुक्रवार को उपवास करेंगे उनके साथ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी उत्तरप्रदेश के हर जिले में भारत माता की मूर्ति, प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर उपवास रखेगे l 
सांसद संजय सिंह ने अपनी पत्नी से जेल में मुलाक़ात के बाद अपनी इस अपील को कार्यकर्ताओ तक पहुंचाया हैं अपने नेता की अपील के बाद कार्यकर्ता हर जिला मुख्यालय पर बड़ी संख्या में एकजुट होंगे और मोदी सरकार की बढ़ती तानाशाही और संजय सिंह जी की फर्जी गिरफ्तारी के खिलाफ भारत माता के समक्ष उपवास कर तानाशाही के खिलाफ लड़ने की शक्ति की कामना करेगें इस उपवास के साथ ही लोगों में देश के प्रति एकता और अखंडता स्थापित करने की भी कोशिश होगी गौरतलब हैं कि पार्टी कार्यकर्ता अपने सांसद संजय सिंह की ईडी द्वारा अवैध गिरफ्तारी के विरोध में लम्बे समय से आंदोलन चला रही हैं।

महानगर अध्यक्ष सरदार जसकरन सिंह ने कहा की हम अपने सांसद की रिहाई तक आंदोलन जारी रखेंगे और एक दिन सरकार को इस जुल्म के आगे सर झुकाना ही होगा. उन्होंने कहा की वर्ष 2024 के चुनाव में देश की जनता ने मोदी सरकार को सबक सिखाने का मन बना लिया हैं और उसे हराकर जनता इस सरकार को बदलेगी l

लेबल:

शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023

कोरोना काल में बच्चों की फीस न जमा कराए जाने पर विद्यालय ने कराई थी एफआईआर :अभिभावकों ने किया धरना-प्रदर्शन

 मुजफ्फरनगर में कारोना काल के दौरान बच्चों की फीस न जमा कराने का आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर स्कूल प्रधानाचार्या ने आठ अभिभावकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। इसके विरोध में आरोपित अभिभावकों ने शुक्रवार को जीआइसी मैदान में पहुंचकर विद्यालय प्रबंधन के विरोध में प्रदर्शन करते हुए धरना शुरू कर दिया। आरोप लगाए कि तथ्य छिपाकर कोर्ट से मुकदमे के आदेश कराए गए। चेतावनी दी गई कि जब तक उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं रोकी जाएगी, धरना जारी रहेगा।

मुजफ्फरनगर स्कूल के खिलाफ प्रदर्शन
मामला मुजफ्फरनगर के एमजी वर्ल्ड विजन से जुड़ा हुआ है। 
एमजी वर्ल्ड विजन ने उन आठ अभिभावकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है, जिन्होंने कोरोना काल में अपने बच्चों की कुछ महीनों की फीस नहीं दी थी। स्कूल से बिना टीसी लिए अन्य स्कूलों में एडमिशन करा लिया था। एमजी वर्ल्ड ने उन स्कूलों को भी इस मामले में 120बी का आरोपी बनाया है,जिन्होंने एडमिशन दिए थे। पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराओं में अभिभावकों और स्कूलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

इनके खिलाफ दर्ज किया केस
एमजी वर्ल्ड विजन की प्रधानाचार्य मृणालिनी अनंत ने नगर के निवासी मनोज गुप्ता, दिवेश कुमार, अर्पित चौधरी, सचिन शर्मा, राहुल शर्मा, प्रमोद कुमार, गुलरेज और अनुज गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि इन सभी अभिभावकों ने उनके स्कूल में अपने बच्चों को पढ़ाने की फीस नहीं दी। बिना स्कूल से टीसी लिए नगर के ही अन्य स्कूलों में अपने बच्चों का प्रवेश करा लिया। इसके चलते पुलिस ने धारा 420,406 और 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

जेल भेजवाने की दी थी धमकी
मुजफ्फरनगर की थाना नई मंडी पुलिस ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मयंक जायसवाल के निर्देश पर यह मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में पीड़ित अभिभावकों ने बताया कि कोरोना काल में उन्होंने अपने बच्चों को निकालने के लिए स्कूल से संपर्क किया था। कई महीने तक उन्हें टरकाया जाता रहा। इसके बाद उन्होंने अपने बच्चों का एडमिशन अलग-अलग स्कूलों में करा दिया था। इन अभिभावकों ने बताया कि जब स्कूल द्वारा उन्हें बकाया फीस के लिए नोटिस दिए गए थे। उन्होंने स्कूल से संपर्क भी किया था, लेकिन स्कूल की प्रधानाचार्य मृणालिनी अनंत ने उनसे कहा था कि तुम्हें अदालत में देखेंगे। वहीं स्कूल के मालिक ने कहा था कि तुम सभी को हम जेल भिजवाएंगे।

टीसी जमा करना जरूरी नहीं
आरोप है कि अदालत में एक ही प्रकरण में मुकदमा खारिज होने के बाद दोबारा तथ्य छुपा कर यदि ऐसा मुकदमा दर्ज कराया जाता है तो यह धारा 340 के तहत प्रधानाचार्य के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने का मामला है। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कक्षा 5 तक प्रवेश के लिए टीसी जमा कराया जाना बाध्यता नहीं है।

लेबल:

शनिवार, 2 दिसंबर 2023

BJP के स्टार प्रचारक हैं ED और CBI:मेरठ में AAP की लोकतंत्र बचाओ रैली; नेताओं ने कहा- देश का संविधान खतरे में है


केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आप नेताओं ने लोकतंत्र बचाओ रैली का आयोजन किया। मेरठ के परतापुर बाईपास विस्टा में हुई रैली में दिल्ली से आप विधायक दिलीप पांडे, हाजी युनूस, मुजफ्फरनगर से अकील राणा (उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष) सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने संकल्प लिया कि संविधान के खिलाफ काम करने वाली भाजपा सरकार को 2024 में देश से उखाड़ फेंकेगे। कहा कि ईडी और सीबीआई दोनों भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। जिन्हें भाजपा अपने लाभ के लिए इस्तेमाल कर रही है।
लोकतंत्र का दुरुपयोग कर रही भाजपा
आप के दिल्ली से विधायक दिलीप पांडेय ने कहा कि भाजपा की साजिशों को देश के लोग समझ रहे हैं। ये गिरफ्तारी सिर्फ आम आदमी पार्टी के नेताओं की नहीं हैं, ये हर राज्य में पहुंचेंगी। हर राज्य में विपक्ष के नेताओं को इसी तरह जेल में डाला जाएगा। ईडी और सीबीआई नामक अपने दो स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार चुकी है। अब जनता बनाम भाजपा का चुनाव है, इसमें जनता जीतेगी। देश का लोकतंत्र खतरे में हैं। देश में संविधानिक अधिकारों को भाजपा दुरुपयोग कर रही है। पूरा देश भाजपा की गुंडागर्दी को देख रहा है इसके खिलाफ एकजुट हो रहा है। हम देश के अलग अलग राज्यों में जाकर जनता को जागरुक करेंगे।

पांच राज्यों में जनता देगी जवाब
कहा कि पांचों राज्यों में जनता ने भाजपा के खिलाफ लामबंद होकर वोट किया है। नतीजे आने वाले हैं इसलिए सच सबके सामने आ जाएगा। 2024 में इंडिया गठबंधन भाजपा के खिलाफ मजबूत चुनाव लड़ेगा। इसलिए भाजपा अभी से बौखला गई है, तभी उसने गिरफ्तारी शुरू कर दी है। तमिलनाडु में गिरफ्तारी हो चुकी है अन्य राज्यों में भी यही करने वाली है। लेकिन 2024 में भाजपा की नहीं चलेगी।

कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार कर उसे तबाह करने पर तुली है। आज देश का संविधान भी खतरे में है। लोकतंत्र और संविधान की हत्या की जा रही है। आप नेताओं को वो खरीद नहीं पाए, तोड़ नहीं पाए तो डराने धमकाने लगे। डराने की कोशिश भी नाकाम हो गई तो आप के मंत्रियों, नेताओं को बेबुनियाद तरीके से गिरफ्तार करने की योजना बना ली। ईडी और सीबीआई के नाम पर आप के नेताओं को अरेस्ट कर लगने लगे। आपके खिलाफ सुबूत है या नहीं गवाह है या नहीं लेकिन उनका मन है आपको अरेस्ट करने का तो कर देंगे।

लेबल: