सोमवार, 24 जनवरी 2022

बारिश से गेहूं को लाभ, सरसो व आलू को 15 प्रतिशत नुकसान

शनिवार और रविवार को हुई बारिश से गेहूं की फसल को लाभ हुआ है, लेकिन सरसो की फसल को अधिक नुकसान पहुंचा है। जिस कारण अधिकांश किसानों के चेहरे मुरझाए हुए है। जनपद में सरसो और आलू की फसल को करीब 15 से 20 प्रतिशत नुकसान बताया जा रहा है। यदि बारिश अभी भी हुई और हवा पहले से तेज चली तो ऐसे में गन्ने को भी काफी नुकसान हो सकता है। गन्ने की फसल गिरने से किसानों को काफी नुकसान होगा।

जनपद में सरसो की अधिक बुवाई हुई है। किसानों ने लक्ष्य से अधिक 7250 हैक्टयर सरसो की बुवाई की है। वहीं गेहूं की बुवाई 60542 हैक्टयर हुई है। इसके अलावा जनपद में इस बार आलू की बुवाई करीब 550 हैक्टयर में हुई है। शनिवार और रविवार को हुई बारिश से आलू और सरसो की फसल को अधिक नुकसान हुआ है। बारिश के साथ चली तेज हवा से सरसो की फसल गिरी है। जिस कारण सरसो पर आए फूल और फली को काफी नुकसान हुआ है। सरसो की फसल को करीब 15 प्रतिशत और आलू की फसल को करीब 15 से 20 प्रतिशत नुकसान हुआ है।

“शनिवार और रविवार को हुई बारिश से गेहूं की फसल को काफी लाभ मिला है, लेकिन सरसो और आलू की फसल को नुकसान हुआ है। बारिश के साथ चली हवा से सरसो की फसल गिरी है। जिस कारण सरसो पर आए फूल और फली को नुकसान है। वहीं आलू की फसल वाले खेत में अधिक पानी रूकने पर नुकसान हुआ है। सरसो और आलू की फसल को करीब 15 से 20 प्रतिशत नुकसान हुआ है।”

यतेन्द्र कुमार, कृषि रक्षा अधिकारी

Adblock test (Why?)



source https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/muzaffar-nagar/story-wheat-benefits-due-to-rain-15-percent-loss-to-mustard-and-potato-5651280.html

लेबल: