धूमधाम से मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई

स्वामी विवेकानंद की जयन्ती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जनपद इकाई ने धूमधम से मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने टाउन हॉल स्थित स्वामी जी की प्रतिमा पर पहुंच कर माल्यार्पण किया। इस दौरान रज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल भी मौजूद रहे।
बुधवार को कार्यक्रम में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि विद्यार्थी परिषद स्वामी जी को अपना प्रेरणाश्रोत मानकर पिछले 73 वर्षों से देश मे राष्ट्रवाद की भावना को जागृत कर रही है। एबीवीपी के विभाग संयोजक हर्ष हार्दिक ने सभी से विवेकानंद जी के पदचिन्हों पर चलने का आह्वाहन किया। इस दौरान एबीवीपी के संगठन मंत्री पारस चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष निकुंज सिंघल, देव सिंह पुंडीर, आदित्य प्रजापति, अर्पित शर्मा, मयंक विकल्प व हर्षित शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश आचार्यकुल के पादधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वामी जी की प्रतिमा पर पहुंच कर माल्यार्पण किया। इस दौरान राजवीर सिंह, विनोद, सरोज सिंघल, यश,मेहंद्र शर्मा, कृष्णा शर्मा आदि उपस्थित रहे।
source https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/muzaffar-nagar/story-swami-vivekananda-39-s-birth-anniversary-celebrated-with-pomp-5558303.html
लेबल: मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग
<< मुख्यपृष्ठ