मुजफ्फरनगर : मुठभेड़ में मेरठ का शातिर वाहन चोर गोली लगने से घायल
मुजफ्फरनगर। जानसठ पुलिस की शनिवार देर रात बसाइच रोड पर बाइक सवार बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इसमें गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश से पुलिस ने एक तमंचा और बाइक बरामद की है। घायल बदमाश एक शातिर वाहन चोर बताया गया है।
शनिवार रात लगभग 2 बजे के आसपास जानसठ पुलिस जानसठ से खतौली जाने वाले बसाइच रोड पर चेकिंग कर रही थी। बाइक पर आए एक बदमाश को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश रवि निवासी शास्त्री कोठी थाना ब्रह्मपुरी जनपद मेरठ से एक तमंचा व बाइक बरामद हुई है। बदमाश पर मेरठ मुजफ्फरनगर और अन्य जनपदों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवा दिया है।
लेबल: मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग
<< मुख्यपृष्ठ