शनिवार, 27 अगस्त 2022

UP Gold Silver Price Today: गोरखपुर और आगरा में सोना-चांदी सस्ता, जानें लखनऊ, बरेली और मेरठ के रेट

UP Gold Silver Price 27 August : भारतीय सर्राफा बाजार ने शनिवार यानि 27 अगस्त को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। लखनऊ में पिछले पांच दिनों से सोना-चांदी के दामों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रही है। वहीं आगरा और गोरखपुर में सोना-चांदी के दामों में मामूली गिरावट देखने को मिली है।  

लखनऊ में लगातार पांच दिनों से सोना और चांदी में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। शुक्रवार को सोना 52800 प्रति दस ग्राम और चांदी 59700 प्रति किलो थी। शनिवार को भी सोने और चांदी के दाम यही दर्ज किए गए। बतादें कि सोमवार के बाद से लखनऊ में सोने-चांदी के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

आगरा में सोने और चांदी दोनों में कमी देखने को मिली है। शुक्रवार को सोना 52600 प्रति दस ग्राम और चांदी की कीमत 57500 प्रति किलो थी। शनिवार को सोना 52450 प्रति दस ग्राम और चांदी 56800 प्रति किलो रही। इसी तरह  गोरखपुर में सोना और चांदी के रेट घटे हैं। शुक्रवार को यहां सोना 53300 प्रति दस ग्राम और चांदी 57500 रुपये प्रति किलो थी। शनिवार को सोना 53000 प्रति दस ग्राम और चांदी 57000 प्रति किलो रही। वहीं मेरठ में शनिवार को सोना 52900 प्रति 10 ग्राम और चांदी 57200 प्रति किला बिक रही है।  बरेली की बात करें तो शनिवार को सोना 52600 प्रति 10 ग्राम और चांदी 56400 प्रति किला बिक रही है।  

सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले दिनों में त्योहार और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है।

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

लेबल: