शनिवार, 17 सितंबर 2022

मुजफ्फरनगर में RSS ने किया ट्रैफिक कंट्रोल:शहर के प्रमुख चौराहों पर संभाली व्यवस्था, जुटे रहे 70 स्वयंसेवक

मुजफ्फरनगर में पीक आवर्स के दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यकर्ताओं ने ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में पुलिस का सहयोग किया। शनिवार दिन में विभिन्न चौराहों पर पहुंचकर RSS कार्यकर्ताओं ने यातायात संचालन की जिम्मेदारी संभाली एवं ट्रफिक पुलिस का सहयोग किया।

शहर की ह्रदयस्थली शिव चौक पर ट्रफिक व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करते आरएसएस के स्वयंवेक।

यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने में जुटे 70 स्वयंसेवक
आरएसएस के जिला प्रचारक दीपेन्द्र कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ समय-समय पर विभिन्न सामाजिक गतिविधियां अंजाम देता है। उन्होंने बताया कि कि तय किया गया है कि आरएसएस की विद्यार्थी शाखा माह अथवा सप्ताह में एक दिन ट्रैफिक व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग किया करेगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को शहर के प्रमुख चौराहों जैसे शिव चौक, मीनाक्षी चौक, टिकैत चौक एवं महावीर चौक आदि पर संघ के करीब 70 स्वयंसेवकों ने यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने में अपनी और से सहयोग किया। यातायात पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर ट्रैफिक को सुचारू कराया गया। उन्होंने बताया कि संघ ने इस क्षेत्र में सरकारी तथा पुलिस कर्मियों को सहयोग का मन बनाया। संघ जिला प्रचारक दीपेन्द्र कुमार ने कहा कि कहीं न कहीं आम नागरिक एवं वह स्वयं भी सोचते हैं कि नियमों का उल्लंघन उन जैसे लोग ही करते हैं। कहा कि यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने में पुलिस कर्मियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसलिए उनकी समस्या को समझते हुए व्यवस्था बनाने में सहयोग का कार्यक्रम बनाया गया। इससे आम नागरिक में भी अनुशसन आता है।

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बनाने में सहयोग देते आरएसएस के स्वयंसेवक।