शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2022

कलक्ट्रेट में कुत्ते और विकास भवन में बंदरों का आतंक

कलक्ट्रेट में कुत्तों और विकास भवन में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। विकास भवन में आए दिन बंदर बाइकों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अब बंदर खूंखार होते जा रहे हैं। शुक्रवार को विकास भवन में एक बंदर महिला कर्मचारी पर झपट पड़ा। उसने महिला का काटने के लिए उसका पैर पकड़ लिया। उधर कलक्ट्रेट में एक कुत्ते ने पीड़ित महिला को काट लिया।

पिछले कई दिनों से कलक्ट्रेट में आवारा कुत्ते घूम रहे हैं। जो रात्रि में और अवकाश के दिन खुंखार हो जाते है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन किसी भी अधिकारी के द्वारा इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। एक आवारा कुत्ते ने एक महिला को कलक्ट्रेट में काट लिया। उधर विकास भवन में बंदरों के आंतक से कर्मचारी काफी भयभीत है। यहां पर बंदर में खुंखार होते जा रहे है। शुक्रवार को एक महिला कर्मचारी पर अचनाक बंदर झपड पडा। उसने महिला को काटने के लिए उसका पैर पकड़ लिया। इस देख कुछ कर्मचारी दौड़कर मौके पर पहुंचे और वहां से बंदर को भगाया। बताया जाता है कि इस बीच महिला घायल हो गई। इस घटना के बाद कर्मचारियों में काफी भय बना हुआ है। बंदर यहां पर खडे वाहनों को भी नुकसान पहुंचा रहे है।

“विकास भवन में बंदरों के आतंक की सूचना मिली है। इस मामले को दिखवाया जा रहा है। बंदरों को पकडने के लिए अनुमति वन विभाग देता है। लेकिन नगर पालिका मथुरा से टीम को बुलाकर बंदरों को पकड़वाती है। इसके लिए नगर पालिका उक्त टीम को कुछ भगतान भी करती है।”

कन्हैया पटेल, डीएफओ वन विभाग

लेबल: