UP Gold Silver Price Today: कानपुर में चांदी में गिरावट, आगरा में सोना में बढ़ोतरी, जानिए अन्य जिलों की कीमतें

भारतीय सर्राफा बाजार ने बुधवार यानि 12 अक्टूबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। कानपुर में सोना स्थिर और चांदी में गिरावट रही। आगरा में सोना में बढ़ोतरी और चांदी में गिरावट देखी गई। गोरखपुर में सोना-चांदी दोनों स्थिर रहे। कानपुर में सोना स्थिर रहा और चांदी में गिरावट देखी गई। मंगलवार को सोना 51900 प्रति दस ग्राम और चांदी 59500 प्रति किलो थी। बुधवार को सोना 51900 प्रति दस ग्राम और चांदी 59000 प्रति दस किलो रही।
आगरा में सोना में बढ़ोतरी और चांदी में गिरावट देखी गई। मंगलवार को सोना 51450 प्रति दस ग्राम और चांदी 59400 प्रति किलो थी। बुधवार को सोना 52150 प्रति दस ग्राम और चांदी 58900 प्रति किलो रही। गोरखपुर में सोना और चांदी स्थिर रहे। मंगलवार को सोना 53200 प्रति दस ग्राम और चांदी 60000 प्रति किलो थी। बुधवार को सोना 53200 प्रति दस ग्राम और चांदी 60000 प्रति किलो रही।
बरेली में सोना 51970 प्रति दस ग्राम और चांदी 59500 प्रति किलो रही। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले दिनों में त्योहार और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है।
जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा
एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।
लेबल: मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग
<< मुख्यपृष्ठ