शनिवार, 3 दिसंबर 2022

UP Gold Silver Price Today: आगरा-गोरखपुर में सोने-चांदी में उछाल, कानपुर-बरेली में गोल्ड में गिरावट, जानें कीमतें


भारतीय सर्राफा बाजार ने शनिवार यानि तीन दिसंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। आगरा-गोरखपुर में सोने-चांदी दोनों में बढ़ोतरी देखी गई। कानपुर और बरेली में सोने में गिरावट और चांदी में उछाल दिखाई दिया।

कानपुर में सोने में गिरावट और चांदी में बढ़ोतरी देखी गई। शुक्रवार को सोना 53800 प्रति दस ग्राम और चांदी 64700 प्रति किलो थी। शनिवार को सोना 53700 प्रति दस ग्राम और चांदी 64800 प्रति किलो रही।

आगरा में सोना-चांदी दोनों में बढ़ोंतरी रही। शुक्रवार को सोना 53500 प्रति दस ग्राम और चांदी 63800 प्रति किलो रही।  शनिवार को सोना 53700 प्रति दस ग्राम औऱ चांदी 64100 प्रति किलो रही।

गोरखपुर में सोना-चांदी दोनों में उछाल देखी गई।  शुक्रवार को सोना 55000 प्रति दस ग्राम और चांदी 64500 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 55500 प्रति दस ग्राम और चांदी 65000 प्रति दस ग्राम रही। 

बरेली में सोने में गिरावट और चांदी में बढ़ोतरी रही। शुक्रवार को सोना 53600 प्रति दस ग्राम और चांदी 63000 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 53000 प्रति दस ग्राम और चांदी 63500 प्रति किलो रही। 

सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि शादियों का सीजन शुरू होने के कारण आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। 

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

लेबल: