सोमवार, 2 जनवरी 2023

मुज़फ्फरनगर में जैन समाज ने शुरू की भूख हड़ताल

सकल जैन समाज से जुड़े लोगों ने शिखरजी बचाओ आंदोलन के तहत भूख हड़ताल शुरू कर दी है। प्रेमपुरी स्थित जैन अतिथि भवन में शुरू की गई भूख हड़ताल दो शिफ्ट के अनशन के रूप में 10 जनवरी तक चलेगी।

शिखरजी बचाओ आंदोलन के तहत 2 जनवरी 2023 से 10 जनवरी 2023 तक समस्त जैन समाज ने जैन अतिथि भवन में भूख हड़ताल की घोषणा की थी। की गई घोषणा के तहत सोमवार सुबह से भूख हड़ताल का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया।

भूख हड़ताल करते हुए समाज के गौरव जैन ने कहा कि जैन धर्मावलंबियों के आस्था के गढ़ सम्मेद शिखर जी पर आज संकट गहरा गया है। सम्मेद शिखर जी को जब से वन्य अभयारण क्षेत्र "पर्यटक क्षेत्र" केंद्र व झारखण्ड सरकार द्वारा घोषित किया गया है। तब से जैन समाज इस तानाशाही निर्णय के विरुद्ध लामबंद होकर आंदोलनरत है। बताया कि लगातार प्रयास किया जा रहा है कि यह निर्णय वापस लिया जाए। ताकि जैन समाज का पवित्र आस्था केंद्र शिखरजी की पवित्रता यथावत बनी रहे। इसी सम्बन्ध में जनपद मुज़फ्फरनगर में भी भूख हड़ताल का कार्यक्रम 2 से 10 जनवरी तक रखा गया है।

लेबल: