लखनऊ समेत पूरे यूपी में एक हफ्ते तक बदली और बौछारें, जानिए कहां होगी तेज बारिश

ईरान की तरफ से आए पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी-पश्चिमी हवाओं के मिलन से लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश का मौसम बदल गया है। गुरुवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी। शाम शुरू होते ही कई स्थानों पर बूंदाबांदी होने लगी। शुक्रवार को मौसम और खराब हो सकता है। लखनऊ समेत मध्य एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादलों की सात गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादलों के अलावा तेज बरसात हो सकती है। तापमान में भी गिरावट होगी।
गुरुवार सुबह ही मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी थी। दोपहर करीब 12 बजे बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी। दिन का पारा 35 से 33 डिग्री आ गया। शाम होते ही हवाओं की गति भी बढ़ी और बूंदाबांदी शुरू हो गई। शाम सात बजे के आसपास कहीं तेज तो कहीं धीमी बूंदाबांदी हुई।
पांच दिन का अलर्ट
पिछले सप्ताह ईरान के ऊपर तैयार पश्चिमी विक्षोभ ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान होते हुए भारत की तरफ रुख किया। इसका असर दो दिन पहले से ही उत्तर प्रदेश में दिखने लगा था। इस समय पूर्वी और पश्चिमी हवाओं का मिलन भी हो रहा है। इन कारकों से लखनऊ और आसपास के जिलों का मौसम बदला है। लखनऊ मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक बादलों की आवाजाही, तेज गरम और चमक के साथ बौछारें पड़ने का अलर्ट जारी किया है।
लखनऊ मौसम विभाग निदेशक मो. दानिश ने बताया कि शुक्रवार से 21 मार्च तक मौसम ऐसा ही रहेगा। शुक्रवार-शनिवार को मौसम में अधिक बदलाव देखने को मिलेगा। 21 मार्च तक निरंतर बदली-बौछारें पड़ने की संभावना है।
दिन के तापमान में 21 मार्च तक गिरावट होगी। अधिकतम पारा 27 से 30 डिग्री रहने की संभावना है। 19 और 20 मार्च को तो पारे में अधिक गिरावट की संभावना है। दोनों दिनों में अधिकतम पारा 27 डिग्री रह सकता है। न्यूनतम यानी रात के तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। यह 19-20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
16-Mar 20.0 33.0 बादल छाए रहेंगे, छिटपुट बारिश संभव
17-Mar 20.0 30.0 बादल छाए रहेंगे, छिटपुट बारिश संभव
18-Mar 20.0 29.0 बादल छाए रहेंगे, छिटपुट बारिश संभव
19-Mar 19.0 27.0 बादल छाए रहेंगे, छिटपुट बारिश संभव
20-Mar 19.0 27.0 बादल छाए रहेंगे, छिटपुट बारिश संभव
21-Mar 19.0 28.0 आंशिक बदली छाई रहेगी, बौछारें संभव
22-Mar 19.0 30.0 आंशिक बदली छाई रहेगी
लेबल: मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग
<< मुख्यपृष्ठ