शुक्रवार, 14 जनवरी 2022

तितावी में पुतला फूंका

हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फर नगरNewswrap

Fri, 14 Jan 2022 06:50 PM
तितावी में भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र कश्यप का पुतला फूंका

शुक्रवार को बघरा बस स्टैंड पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित संभावित प्रत्याशी नरेंद्र कश्यप के पुतले का दहन किया गया। इस अवसर पर प्रतिभा कश्यप ने बताया कि जब से नरेंद्र कश्यप के नाम पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चर्चा की गई है, कश्यप समाज और अन्य समाज में नरेंद्र कश्यप का बहुत विरोध चल रहा है, जो आज बघरा बस स्टैंड पर देखा गया। महिलाओं ने बताया कि जिसने अपने घर में महिला की हत्या की हो, वो हमे क्या सम्मान देगा और आज कश्यप समाज सहित अन्य समाज की महिलाओं ने उसे सड़कों पर पुतला फूंक कर साबित किया। कश्यप समाज की महिलाओं ने बताया कि अगर भारतीय जनता पार्टी टिकट नहीं बदलती है, तो नरेंद्र कश्यप के खिलाफ उग्र आंदोलन होगा। पुतला फूंकने व विरोध प्रदर्शन में पूनम कश्यप, राखी कश्यप, सविता उपाध्याय, प्रीति बालियान, शिवानी, प्रजापति, सरोज, दीपा कुमारी आदि सैकडों महिलाएं उपस्थित रही।

अगला लेख

सब्सक्राइब करें हिन्दुस्तान का डेली न्यूज़लेटर

Adblock test (Why?)



source https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/muzaffar-nagar/story-effigy-burnt-in-titawi-5574150.html

लेबल: