रविवार, 13 फ़रवरी 2022

74 परीक्षाकेंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा देंगे कुल 56587 परीक्षार्थी

चुनाव निपट गया अब शिक्षा विभाग ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 को संपन्न कराने को तैयारियां शुरू कर दी है। जिले में कुल 56587 परीक्षार्थी इस वर्ष यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा देंगे। इसके लिए कुल 74 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा में संस्थागत छात्र 15782 व बालिकाएं 13242 हैं, वही हाई स्कूल में प्राइवेट छात्रों की संख्या केवल 350 व छात्राओं की संख्या केवल 124 है। इस तरह से हाई स्कूल में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 29499 है। इंटरमीडिएट में संस्थागत छात्र 13627 व छात्राएं 11353 है। इंटरमीडिएट में प्राइवेट छात्रों की संख्या 1392 व छात्राओं की संख्या 716 है। इस तरह से इंटरमीडिएट में कुल 27088 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस तरह से दोनों हाई स्कूल व इंटर परीक्षा में यूपी बोर्ड में कुल 56587 पंजीकृत परीक्षार्थी है। उन्होंने बताया कि 2021 में कुल 63716 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस तरह इस वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षा में गत वर्ष के मुकबले इस साल 7129 परीक्षार्थी कम पंजीकृत हुए हैं।

परीक्षा समिति ने निर्धारित 13 परीक्षा केंद्र निरस्त किए

मुजफ्फरनगर। जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में ऑन लाइन प्रक्रिया के अंतर्गत पूर्व में निर्धारित कुल 79 परीक्षाकेंद्रों को प्रस्तावित किया था जिसमें से जनपदीय परीक्षा समिति ने जांच करने के बाद 11 वित्तविहीन विद्यालयों और दो सहायता प्राप्त विद्यालयों को निरस्त कर दिया था। इसके अलावा जनपदीय समिति ने छह नए सहायता प्राप्त विद्यालयों और दो वित्तविही मान्यता वाले विद्यालयों को परीक्षाकेंद्र बना दिया। इस तरह से कुल 13 परीक्षाकेंद्र निरस्त होने और 8 परीक्षाकेंद्र नए बनाए जाने के कारण जिले में परीक्षाकेंद्रों की संख्या 79 से घटकर 74 हो गई है।

जिले में यूपी बोर्ड के लिए बनाए गए कुल 74 परीक्षाकेंद्र

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जिले में कुल 74 परीक्षा केंद्रों में आर्य कन्या इ.का. बुढाना, दयानन्द गुरुकुल इण्टर कालेज, बिरालसी, एम.डी. इण्टर कालेज, दूधली, श्री पार्श्वनाथ जैन इ. का. जौला, जनता इ.का. कुटेसरा, बीएसएस इ.का. लुहसाना, अरविन्द इ.का. पुरा मुजफ्फरनगर, गुरु बिरजानन्द इ.का. रामपुर, मु.नगर शहीद भगत सिंह इ.का. बुडीना कलां, राजकीय कन्या इ.का भैसी, इस्लामियां इ. का. मु.नगर डीएवी इ. का. मु. नगर जैन इ. का. मु. नगर, चौ. छोटूराम इ. का. मु.नगर दीपचन्द्र ग्रेन चैम्बर इ. का. मुजफ्फरनगर, एमएम का. मु. नगर, आर्य क.इ. का. मु. नगर, राजकीय इ.का. मु.नगर, एसडी. इ.का. नगर पालिका कन्या इ.का. जैन कन्या पाठशाला इ.का. शहर मु. नगर, जैन कन्या इ.का. नई मण्डी, एसडी. कन्या पाठशाला इ. का. गांधी कालोनी, वैदिक पुत्री पाठशाला इण्टर कालेज नई मण्डी, किसान इ.का. अलीपुर खेडी, बरला इ.का. बरला, जयहिन्द इ.का. चरथावल, गांधी इ.का. चरथावल, जय भारत इ.का. छपार, डीए.वी. इ.का. जानसठ, गोमती कन्या इ.का. जानसठ, कल्याण कारी इ.का. बघरा, जनता इ.का भोपा, डीएवी. इ.का. बुढाना, जनता जनार्दन इ. का. बसेडा, इण्टर कालेज, भोकरहेडी, सर्वोदय इ.का. घटायन नूनीखेडा, जनता इ.का. हरसौली, श्री के.के. जैन इ.का. खतौली, पिकेट इ. का. खतौली जनता कन्या इ. का. शिवपुरी खतौली, श्रीदेवी मंन्दिर कन्या इ. का. खतौली, केएस इ. का. कुरालसी, किसान इ. का. ककरौली, एस.डी. इ. का. मीरापुर, सुखलाल आदर्श कन्या इ.का. मीरापुर, एम.एस.इ.का. मोरना, मु.नगर सरशादी लाल इ.का. मन्सूरपुर, भारतीय इ. का. नगले मन्दौड, बी.एस.एस. इ. का. पमनावली, चित्तौडा, अमृत इ.का. रोहाना, मार्डन इ.का.रामराज , जवाहर लाल नेहरू इ.का. रवापुरी सठेडी, डीएवी इ. का. आलमपुर सिसौली, राष्ट्रीय इ. का. शाहपुर, जनता इ.का. गंगधाडी, खतौली, कबूल कन्या इ.का. गंगावाटिका मुबारिकपुर तिगाई, खतौली, जनता इका लच्छेडा, आर्य कन्या इ. का. चरथावल, लाला सुखलाल एसडी.इ.का. पुरकाजी,नवाब अजमत अली कन्या इ. का मु.नगर, एसकेडी कन्या इ.का. बघरा , मु.नगर राजकीय कन्या इ.का. सिसौली, सर्वोदय इ.का खाईखेडी, बलवन्ती देवी कन्या इ.का. सठेडी बिटावधा, किसान मजदूर इ. का. जसौई, मुग आर्य वैदिक कइ का ढिंढावली, अग्रोहा शिक्षा निकेतन इ.कॉ. बालिका इ.कॉ. पीनना, ला.ज.प्र.स वि.म. इ. का जानसठ रोड, मु. नगर, सरस्वती इ.का. जानसठ, चौ. चंदन सिंह जनता इ.का. मीरापुर तिसग, मु.नगर दयानन्द आर्यवीर इ.का शाहपुर व राजकीय इ.का. गढी सखावत आदि परीक्षा केंद्र निधारित किए गए है।

लेबल: