IPL LIVE: शिवम दुबे के लिए दिलचस्प हुई जंग, पंजाब ने स्मिथ को 6 करोड़ में खरीदा

पहले दिन की नीलामी में 10 मार्की प्लेयर्स समेत 74 खिलाड़ी खरीदे गए थे. इस दौरान ईशान किशन सबसे ज्यादा 15.25 करोड़ रुपए में मुंबई इंडियंस की टीम में गए.
1:08 PM (51 सेकंड पहले)
दूसरे दिन इन खिलाड़ियों को किसी ने नहीं खरीदा
Posted by :- Mohit Grover
क्लिक करें: दूसरे दिन मलान, फिंच, मॉर्गन, पुजारा, लाबुशेन खाली हाथ, नहीं मिला कोई खरीददार
12:58 PM (10 मिनट पहले)
पंजाब के लिए खेलेंगे ओडिएन स्मिथ
Posted by :- Mohit Grover
वनडे सीरीज में भारत के खिलाफ छक्के बरसाने वाले वेस्टइंडीज़ के ऑलराउंडर ओडिएन स्मिथ पर पैसों की बरसात हो गई है. 1 करोड़ के बेस प्राइस से शुरू हुई बोली में पंजाब, हैदराबाद ने जमकर दिलचस्पी दिखाई. इसी के साथ पंजाब किंग्स ने 6 करोड़ रुपये में ओडिएन स्मिथ को खरीद लिया.
West Indies all-rounder Odean Smith is SOLD to @PunjabKingsIPL for INR 6 crore 💰😎#TATAIPLAuction @TataCompanies
— IndianPremierLeague (@IPL) February 13, 2022
Ready tha yaar 🙄😅
CC: @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/B56IRNUXCB
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) February 13, 2022
12:44 PM (25 मिनट पहले)
हार्दिक की गुजरात ने लगाई लगातार बोली
Posted by :- Mohit Grover
गुजरात टाइटन्स दूसरे दिन लगातार बिड करती नज़र आ रही है, जयंत यादव को 1.10 करोड़ रुपये में हार्दिक की टीम ने खरीद लिया है. डोमिनेक ड्रेक्स 1.10 करोड़, विजय शंकर 1.40 करोड़ रुपये में गुजरात टाइटन्स ने इन प्लेयर्स को खरीदा है.
Vijay Shankar is next and he is SOLD to Gujarat Titans for INR 1.40 crore #TATAIPLAuction @TataCompanies
— IndianPremierLeague (@IPL) February 13, 2022
12:39 PM (30 मिनट पहले)
राजस्थान पहुंचे युजवेंद्र चहल की मस्ती शुरू
Posted by :- Mohit Grover
क्लिक करें: 'फॉलो नहीं कर रहे आप', राजस्थान में गए चहल, एडमिन से लिए मज़े
12:34 PM (34 मिनट पहले)
पंजाब किंग्स ने खोला खजाना
Posted by :- Mohit Grover
एक करोड़ के बेस प्राइस वाले लियम लिविंगस्टोन के लिए टीमों में जबरदस्त जंग देखने को मिली है. पंजाब, हैदराबाद, गुजरात ने लियम के लिए बोली लगाई है. इंग्लैंड के लियम लिविंगस्टोन ने लगातार टी-20 क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. 1 करोड़ के बेस प्राइस से शुरू हुई ये बोली देखते ही देखते 10 करोड़ तक पहुंच गई. कई टीमों ने सोचने का वक्त लिया और अंत में लियम लिविंगस्टोन को 11.50 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स ने खरीद लिया.
.@liaml4893 is SOLD to @PunjabKingsIPL for INR 11.50 crore 💰💰🔥#TATAIPLAuction @TataCompanies
— IndianPremierLeague (@IPL) February 13, 2022
12:29 PM (39 मिनट पहले)
दूसरे दिन ऑक्शन की लिस्ट देखें
Posted by :- Mohit Grover
क्लिक करें: दूसरे दिन किन खिलाड़ियों पर बरस रहा पैसा, देखें पूरी लिस्ट
12:23 PM (46 मिनट पहले)
बड़े-बड़े नाम रहे अनसॉल्ड
Posted by :- Mohit Grover
दूसरे दिन ऑक्शन ने शुरुआत में ही चौंका दिया है, चेतेश्वर पुजारा, इयॉन मोर्गन, डेविड मलान को किसी टीम ने नहीं खरीदा है. जबकि ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्डकप जिताने वाले कप्तान एरोन फिंच को भी किसी ने नहीं खरीदा है.
Next in line is Eoin Morgan and he is UNSOLD #TATAIPLAuction @TataCompanies
— IndianPremierLeague (@IPL) February 13, 2022
12:17 PM (51 मिनट पहले)
एक करोड़ रुपये में बिके अजिंक्य रहाणे
Posted by :- Mohit Grover
टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. रहाणे का यही बेस प्राइस था, इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स के साथ थे. वहीं मनदीप सिंह को 1.10 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया है.
12:12 PM (56 मिनट पहले)
एडन मार्करम को हैदराबाद ने खरीदा
Posted by :- Mohit Grover
दूसरे दिन की पहली बोली साउथ अफ्रीका के एडन मार्करम की है, उनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है. सनराइजर्स हैदराबाद ने एडन को 2.6 करोड़ रुपये में खरीद लिया है, हैदराबाद ने बोली की इस रेस में मुंबई और पंजाब को मात दी है.
12:03 PM (एक घंटा पहले)
चारु शर्मा ही करवा रहे हैं दूसरे दिन का ऑक्शन
Posted by :- Mohit Grover
आईपीएल के मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन की शुरुआत हो गई है और एक बार फिर चारु शर्मा आप सभी के सामने हैं. चारु शर्मा ही दूसरे दिन का ऑक्शन करवाएंगे. ह्यूज एडमीड्स ऑक्शन करवाते हुए स्टेज से गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था.
11:57 AM (एक घंटा पहले)
जानें ईशान किशन की लव स्टोरी
Posted by :- Mohit Grover
क्लिक करें: सबसे महंगे बिकने पर 'गर्लफ्रेंड' ने किया रिएक्ट, जानें ईशान किशन की लव स्टोरी
11:56 AM (एक घंटा पहले)
जानें संकट में कैसे चारु शर्मा ने ऑक्शन को बचाया
Posted by :- Mohit Grover
क्लिक करें: घर में गेस्ट, चेयरमैन का एक फोन और चारु शर्मा ऑक्शन वेन्यू में तुरंत हाजिर, वो भी बेंगलुरु के ट्रैफिक में
11:42 AM (एक घंटा पहले)
दूसरे दिन की नीलामी के लिए टीमें तैयार
Posted by :- Anurag Jha
Hello Teams - Time to put your thinking caps on for Day 2⃣
What do you have in store for us today? 🤔🤔#TATAIPLAuction @TataCompanies pic.twitter.com/WeiCrvzYr0
— IndianPremierLeague (@IPL) February 13, 2022
11:22 AM (एक घंटा पहले)
12 बजे शुरू होगा ऑक्शन
Posted by :- Anurag Jha
After an intense Day 1 of the 2022 #TATAIPLAuction, we are gearing up for Day 2 👌
Just an hour to go ⏳@TataCompanies pic.twitter.com/IbgKAJ3dAK
— IndianPremierLeague (@IPL) February 13, 2022
11:10 AM (एक घंटा पहले)
लखनऊ सुपरजायंट्स ने खरीदे 8 खिलाड़ी
Posted by :- Anurag Jha
1. आवेश खान- 10 करोड़
2. जेसन होल्डर- 8.75 करोड़
3. क्रुणाल पंड्या- 8.25 करोड़
4. मार्क वुड- 7.50 करोड़
5. क्विंटन डिकॉक- 6.75 करोड़
6. दीपक हुड्डा- 5.75 करोड़
7. मनीष पांडे- 4.60 करोड़
8. अंकित राजपूत- 50 लाख
ड्राफ्ट किए गए प्लेयर्स
9. केएल राहुल- 17 करोड़
10. मार्कस स्टोइनिस- 9.2 करोड़
11. रवि बिश्नोई- 4 करोड़
11:08 AM (2 घंटे पहले)
गुजरात की स्थिति
Posted by :- Anurag Jha
1. लॉकी फर्ग्यूसन- 10 करोड़
2. राहुल तेवतिया- 9 करोड़
3. मोहम्मद शमी- 6.25 करोड़
4. आर साई किशोर- 3 करोड़
5. अभिनव मनोहर- 2.60 करोड़
6. जेसन रॉय- 2 करोड़
7. नूर अहमद- 30 लाख
ड्राफ्ट किए हुए प्लेयर्स
8. हार्दिक पंड्या- 15 करोड़
9. राशिद खान- 15 करोड़
10. शुभमन गिल- 8 करोड़
11:07 AM (2 घंटे पहले)
पंजाब किंग्स का हाल
Posted by :- Anurag Jha
1. कैगिसो रबाडा- 9.25 करोड़
2. शाहरुख खान- 9 करोड़
3. शिखर धवन- 8.25 करोड़
4. जॉनी बेयरस्टो- 6.75 करोड़
5. राहुल चाहर- 5.25 करोड़
6. हरप्रीत बरार- 3.80 करोड़
7. प्रभसिमरन सिंह- 60 लाख
8. ईशान पोरेल- 25 लाख
9. जितेश शर्मा- 20 लाख
रिटेन किए हुए प्लेयर्स
10. मयंक अग्रवाल- 12 करोड़
11. अर्शदीप सिंह- 4 करोड़
11:07 AM (2 घंटे पहले)
सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 प्लेयर्स को खरीदा
Posted by :- Anurag Jha
1. निकोलस पूरन- 10.75 करोड़
2. वॉशिंगटन सुंदर- 8.75 करोड़
3. राहुल त्रिपाठी- 8.50 करोड़
4. अभिषेक शर्मा- 6.50 करोड़
5. भुवनेश्वर कुमार- 4.20 करोड़
6. टी. नटराजन- 4 करोड़
7. कार्तिक त्यागी- 4 करोड़
8. प्रियम गर्ग- 20 लाख
9. श्रेयस गोपाल- 75 लाख
10. जगदीश सुचिथ- 20 लाख
रिटेन किए हुए प्लेयर्स
11. केन विलियमसन- 14 करोड़
12. अब्दुल समद- 4 करोड़
13. उमरान मलिक- 4 करोड़
11:06 AM (2 घंटे पहले)
राजस्थान रॉयल्स की स्थिति
Posted by :- Anurag Jha
1. प्रसिद्ध कृष्णा - 10 करोड़
2 .शिमरॉन हेटमेयर- 8 करोड़
3. ट्रेंट बोल्ट- 8 करोड़
4. देवदत्त पडिक्कल- 7.75 करोड़
5. युजवेंद्र चहल- 6.50 करोड़
6. रविचंद्रन अश्विन- 5 करोड़
7. रियान पराग- 3.80 करोड़
8. केसी करियप्पा- 30 लाख
रिटेन किए हुए प्लेयर्स
9. संजू सैमसन- 14 करोड़
10. जोस बटलर- 10 करोड़
11. यशस्वी जायसवाल- 4 करोड़
11:03 AM (2 घंटे पहले)
कोलकाता नाइट राइडर्स की स्थिति
Posted by :- Anurag Jha
1. श्रेयस अय्यर- 12.25 करोड़
2. नीतीश राणा- 8 करोड़
3. पैट कमिंस- 7.25 करोड़
4. शिवम मावी- 7.25 करोड़
5. शेल्डन जैक्सन- 60 लाख
रिटेन किए गए प्लेयर्स
6. आंद्रे रसेल- 12 करोड़
7. वरुण चक्रवर्ती- 8 करोड़
8. वेंकटेश अय्यर- 8 करोड़
9. सुनील नरेन- 6 करोड़
लेबल: ब्रेकिंग न्यूज़
<< मुख्यपृष्ठ