सोमवार, 7 फ़रवरी 2022

किसान-नौजवान हमें ताकत देकर सत्ता देगा तो किसानों की तूती बोलेगी: जयंत चौधरी

रालोद के राष्ट्रीय अघ्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि यह किसानों की धरती है और चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि है। अब वोट से चोट देने का समय आ गया है। अगर कोई कमजोर फैसला लिया तो परिणाम घातक होंगे। किसान और नौजवान हमें ताकत देकर सरकार में बैठाएगा तो पूरे प्रदेश में किसानों की तूती बोलेगी।

जयंत चौधरी ने चरथावल विधानसभा क्षेत्र के गांव बघरा, पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के गांव पचेंडा और मीरापुर सीट के गांव मोरना में सपा और रालोद गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने बघरा में सपा प्रत्याशी पंकज मलिक, पचेंडा के जनता इंटर कालेज के मैदान में रालोद-सपा गठबंधन प्रत्याशी अनिल कुमार और मोरना में इंटर कॉलेज के मैदान पर रालोद गठबंधन प्रत्याशी चंदन चौहान के समर्थन में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गर्मी वाले बयान पर कटाक्ष किया। किसान आंदोलन के चलते कृषि कानून वापस हो गए हैं, परंतु अन्य किसी भी समस्या कोई निस्तारण नहीं हुआ है। अब वोट की चोट देने का समय आ गया है, अगर आपने कोई कमजोर फैसला किया तो उसके परिणाम घातक होगे। आने वाले समय में कोई भी जन आंदोलन नहीं कर सकेगा और देश का किसान हार जायेगा। देश का किसान सोचे बैठा है कि मुजफ्फरनगर व उत्तर प्रदेश की जनता ऐसा फैसला करेगी, जिससे किसानों की राजनीति मजबूत होगी। अब किसान अकेला नहीं है, गांव का गरीब व शहर का माध्यम वर्ग भी छोटा व्यापारी भी साथ आया है।

लेबल: