बारात रवाना होने से पहले छत से गिरा दूल्हा, मौत, दिल्ली पुलिस में सिपाही था अनुज
बारात रवाना होने से कुछ समय पूर्व ही दूल्हा छत से गिर गया, उसकी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दिल्ली पुलिस में सिपाही था। यह दर्दनाक हादसा शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुटबी में हुआ। दिल्ली पुलिस में सिपाही अनुज की आज रविवार को गाजियाबाद के लोनी में बरात जानी थी। घर में विवाह की खुशी थी और बारात रवाना होने की तैयारियां की जा रही थी।बरात रवाना होने से पहले दूल्हा अनुज मोबाइल पर बात करते-करते अपने घर की छत पर पहुंचा और घूमते हुए बात करने लगा। इसी दौरान पैर फिसल जाने के कारण वह छत से नीचे गिर गया। छत से गिर जाने के कारण गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। 30 वर्षीय दिल्ली पुलिस के सिपाही अनुज पुत्र रविंद्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि घर में सभी रिश्तेदार एकत्र थे विवाह की खुशियां थी। शनिवार को अनुज की सगाई थी। देर रात तक घर पर डीजे बजता रहा। रविवार सुबह बराती तैयार हो रहे थे। इसी दौरान अनुज के मोबाइल पर किसी की कॉल आई। अनुज बात करते हुए छत पर चला गया। बात करते-करते समय यह गंभीर हादसा घटित हो गया।
उधर, सूचना मिलने पर एसपी देहात, सीओ बुढ़ाना व स्थानीय पुलिस गांव में पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।परिजनों ने पुलिस को हादसे में अचानक छत से गिरने के कारण चोट लगने से अनुज की मौत होने की तहरीर दी है।
शनिवार को हुई शादी में केंद्रीय मंत्री भी शामिल थे
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने अपने पैतृक गांव कुटबी में हुए हादसे में गांव के युवक अनुज की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को अनुज की सगाई में वह भी गांव पहुंचकर शामिल हुए थे। भाजपा हाईकमान द्वारा उनके गाजीपुर जनपद में कार्यक्रम लगा दिए जाने के कारण वह उधर जा रहे हैं।
लेबल: मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग
<< मुख्यपृष्ठ