व्यापारियों से ठगी करने वाला आरोपी पुलिस ने दबोचा
व्यापारियों को करोड़ों की ठगी कर फरार चल रहे आरोपी को थाना सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया है।
मोहल्ला साऊथ सिविल लाइन निवासी अनुराग सिंघल समेत अन्य लोगों से ठगी कर आरोपी प्रियांक शर्मा निवासी साऊथ सिविल लाइन फरार हो गया। उसके खिलाफ थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह पिछले 11 माह से फरार चल रहा था। गुरुवार को थाना सिविल लाइन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा थाना सिविल पुलिस ने शौकीन उर्फ तोता निवासी महमदूनगर को पुलिस ने तमंचे समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसका चालान कर दिया है।
लेबल: मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग
<< मुख्यपृष्ठ