सोमवार, 16 मई 2022

सरकार ने युवा किसानों के हाथों में कलम के बजाए तलवार पकड़ा दी: जयंत

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि वर्तमान सरकार के नुमाइंदों ने युवा किसानों के हाथ में कलम के स्थान पर तलवार देकर युवाओं को दिग्भ्रमित करने का घिनौना अपराध किया है। उन्होंने कहा कि देश की मूल समस्या मंहगाई व बेरोजगारी से ध्यान हटाने को सरकार धर्म के आधार पर मुद्दे उठा रही हैं।

किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 11 वीं पुण्यतिथि जल, जंगल, जमीन बचाओ संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। इसके साथ ही किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पत्नी बलजोरी देवी टिकैत की 13वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सिसौली के किसान भवन में न्याय भूमि के समक्ष हवन( यज्ञ) का आयोजन हुआ, जिसमें किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के पुत्र सुरेंद्र टिकैत सपत्निक यजमान की भूमिका में यज्ञ में शामिल हुए। जल, जंगल और जमीन बचाओ संकल्प दिवस गोष्ठी में किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि देने के बाद रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा कि जो सपना स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह व स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने किसान हितो के लिए देखा था, उसे हमें पूरा करना होगा। आज कहीं न कहीं किसान सामाजिक व राजनीतिक रूप से पिछड़े हुए हैं। गांव ,देहात के किसानों को एक होकर किसान हितों की रक्षा के लिए आगे आना होगा। उन्होंने कहा की महिलाओं को भी सामाजिक व राजनीतिक कार्यों में हिस्सेदारी करनी होगी l इस अवसर पर रालोद के विधायक राजपाल बालियान, विधायक चंदन सिंह चौहान, विधायक अनिल कुमार, विधायक प्रसन्न चौधरी, विधायक अशरफ अली, वरिष्ठ रालोद नेता सुनील रोहटा, राजू सिरसली के अलावा भाकियू युवा नेता गौरव टिकैत, नरेंद्र टिकैत

संबंधित खबरें

दिग्विज चौटाला ने संग्रहालय को दिए 21 लाख रुपये

हरियाणा सरकार में साझीदार जजपा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि भाकियू नेता चौधरी राकेश टिकैत हमारे लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहे हैं और हम चौधरी राकेश टिकैत से अपेक्षा करते हैं कि हम का आशीर्वाद हम पर लगातार बना रहेगा। चौधरी दिग्विजय चौटाला ने किसान भवन में बन रहे पुस्तकालय संग्रहालय को जनपद या प्रदेश स्तर का नहीं बल्कि भारत के सबसे अच्छे कंप्यूटराईस पुस्तकालय के रूप में विकसित कराने की घोषणा करते हुए इस कार्य मे जजपा की ओर से ₹21 लाख देने की घोषणा की। दिग्विजय चौटाला ने कहा की हमारे परिवार का चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के परिवार से काफी पुराना नाता है। चौधरी देवी लाल कई बार सिसौली आए, उनका चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत से काफी लगाव था। दिग्विजय चौटाला ने कहा की चौधरी महेंद्र सिंह टिकेत किसानों के सच्चे मसीहा थे।

दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन के समय किसानों के साथ रही आप : मनीष सिसौदिया

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने चौधरी महेंद्र सिंह टिकेत को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि किसानों पर काले कृषि कानून के विरोध में किसान आंदोलन में आम आदमी पार्टी ने किसानों का बहुत हद तक साथ दिया। केंद्र सरकार द्वारा भेजा गया स्टेडियम को अधिग्रहण का प्रस्ताव दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा केंद्र सरकार के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया गया था। इसमें किसानों को हिरासत में लेकर स्टेडियम में रखने का प्रस्ताव था, जो कि कहने को स्टेडियम था मगर एक जेल की तरह था। मनीष सिसोदिया ने का कहां की पेट रोटी से भरता है इंटरनेट से नहीं और रोटी किसान के खेत में पैदा हुए अन्न से बनती है, रोटी दिल्ली में पैदा नहीं होती, इसलिए किसान व किसान संगठन को को मजबूत करना सबसे पहला कार्य होना चाहिए।

दिल्ली सरकार के स्कूलों की तरह हो सरकारी स्कूलों का विकास: राकेश टिकैत

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान एकजुट है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने मौहल्ला क्लिनिकों के माध्यम से सरकारी स्वास्थ्य सेवा में बहुत अधिक सुधार किया है। दिल्ली के सरकारी अस्पताल महंगे प्राइवेट अस्पतालों से अधिक अच्छे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सरकारी स्कूलों में भी आज कंम्पीटिशन से दाखिले दिए जाते हैं। यूपी सरकार को चाहिए कि वह यहां के सरकारी स्कूलों के सुधार के लिए दिल्ली सरकार के मॉडल पर काम करें। उन्होंने कहा कि जल जंगल और जमीन को बचाने के लिए हमें चोधरी महेंद्र सिंह टिकैत द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलकर किसान संगठन को मजबूत करना है। किसान ही इन्हें बचा सकता है। उन्होंने सरकार पर किसानों से वादा खिलाफी के आरोप भी लगाए।

लेबल: