बच्ची और मां से गैंगरेपः नरेश टिकैत ने आरोपी पदाधिकारियों को भाकियू से निकाला

उत्तराखंड के रुड़की में मां और उसकी पांच साल की बच्ची से गैंगरेप में गिरफ्तार भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के दो पदाधिकारियों को शुक्रवार को यूनियन से निकाल दिया गया। नरेश टिकैत की अगुवाई वाली भाकियू से निष्कासित पदाधिकारियों में सहारनपुर इकाई के सुबोध काकरण और विकी तोमर शामिल हैं।
भारतीय किसान यूनियन के मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि सामूहिक दुष्कर्म की एक घटना के संबंध में उत्तराखंड पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद इन लोगों को भाकियू से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन में ऐसे लोगों के लिए कोई जगह नहीं है।
उत्तराखंड पुलिस ने 30 जून को भाकियू के दो पदाधिकारियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि इन लोगों ने 24 जून को रुड़की में चलती कार में 35 वर्षीय महिला और उसकी पांच साल की बेटी से से सामूहिक दुष्कर्म किया था।
कार में लिफ्ट देकर वारदात
लियर क्षेत्र निवासी एक महिला देर रात अपनी छह साल की बेटी के साथ किसी काम से रुड़की आ रही थी। सवारी के इंतजार में वह कलियर में गंगनहर किनारे खड़ी थी। एक कार को आता देख महिला ने हाथ देकर रुकने का इशारा किया। साथ ही कार सवारों से रुड़की तक लिफ्ट मांगी। कार सवारों ने महिला को कार में बैठा लिया।
बताया जा रहा है कि कार सवारों ने रुड़की और कलियर गंगनहर पटरी के बीच महिला को डरा धमकाकर उसके साथ गैंगरेप किया। यही नहीं हैवानों ने उसकी बच्ची के साथ गैंगरेप किया। साथ ही शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। वारदात को अंजाम देने के बाद कार सवार मां और बेटी को गंगनहर पटरी के पास छोड़कर फरार हो गए। महिला बेटी को लहूलुहान हालत में लेकर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही महिला को साथ लेकर गंगनहर पटरी और रुड़की व आसपास कार सवारों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
बच्ची की हुई दो सर्जरी
सिविल अस्पताल में बच्ची के भर्ती होने के बाद डॉक्टरों की टीम उसके उपचार में जुट गई। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए रात में ही सर्जरी की गई। बच्ची की रात में सर्जरी की गई थी।
राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने बताया कि आरोपों को गम्भीरता से लेते हुए अभियोग के अनावरण हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरष्ठि पुलिस अधीक्षक हरद्विार ने कई टीम गठित की गयी। जिसने पर्याप्त पुष्ट साक्ष्य एकत्रित कर, पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
डीजीपी ने बताया कि सबसे पहले महक सिंह उर्फ सोनू पुत्र सरजीत, निवासी ग्राम इमलीखेड़ा, थाना कलियर जनपद हरद्विार को मय घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के गिरफ्तार किया गया। महक से पूछताछ के बाद, घटना में प्रयुक्त आल्टो कार संख्या यूपी-12आर-5646 का मालिक राजीव उर्फ वक्किी तोमर पुत्र ब्रहमपाल, सुबोध पुत्र देवेंद्र, दोनों निवासी ग्राम बेलडा, थाना भोपा, जिला मुज्जफरनगर (उ0प्र0) को पकडा गया।
उन्होंने बताया कि जब आरोपियों से गहनता से पूछताछ की गयी तो उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और आरोपियों ने इस घटना को अंजाम देने में अपने अन्य साथियों सोनू तेजियान पुत्र यशपाल सिहं निवासी साल्हापुर थाना देवबन्द जिला सहारनपुर और जगदीश पुत्र स्व. फूल सिंह निवासी साल्हापुर थाना देवबन्द जिला सहारनपुर का नाम भी लिया।
श्री कुमार ने बताया कि इन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस जघन्य घटना का खुलासा करने वाली टीम को पुलिस उप महानिरीक्षक, गढ़वाल ने 50 हजार औऱ एसएसपी स्तर से 25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाने की संस्तुति की गई है।
लेबल: मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग
<< मुख्यपृष्ठ