रविवार, 24 जुलाई 2022

कहीं पुष्प वर्षा तो कहीं फल वितरित कर सेवाभाव में जुटी पुलिस

कहीं पुष्प वर्षा तो कही फलों को वितरित कर पुलिसकर्मी शिवभक्तों का स्वागत व सेवा में जुटे हैं। जनपद में उमड़ रहे भक्ति के सैलाब में पुलिसकर्मी तन मन व धन से शिवभक्तों की सेवा में जुटे हैं। सुरक्षा के साथ साथ शिवभक्तों को आने वाले हर परेशानी का समाधान पुलिस कर रही है।

बागोवाली तिराहे पर शनिवार को नई मंडी कोतवाली पुलिस ने पुष्प वर्षा कर जनपद में आने वाले शिवक्तों का स्वागत किया गया है। एक कांवड़िये की तबीयत बिगड़ने पर नई मंडी कोतवाली प्रभारी सुशील सैनी ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर शिवभक्त को जिला अस्पताल भिजवाया। यहीं नहीं शहर के प्रत्येक चौराहें व मुख्य मार्गो पर पुलिसकर्मी हाथ जोड़कर शिवभक्तों का स्वागत कर रहे हैं।

लेबल: