बारिश से सेना भर्ती स्थल पर भरा पानी, दौड़ रोकी
बारिश अग्निवीर सेना भर्ती में बाधा बन गई। रामपुर जिले के युवाओं की सिर्फ दो दौड़ हो पाई। इसके बाद सेना के जवान व अफसर मैदान सुखाने में लगे रहे लेकिन बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। मैदान में पानी होने से फिलहाल दौड़ रोक दी गई है।
गुरुवार को रामपुर जिले की चार तहसील सदर रामपुर, बिलासपुर और मिलक स्वारथ टांडा के युवाओं की भर्ती के लिए रात से ही युवा मैदान पर पहुंच गए थे। रामपुर के सैकड़ों अभ्यार्थियों ने दो दिन पहले ही जनपद में अपना डेरा डाल लिया था। रात में बारिश के बाद जैसे तैसे चौधरी चरण सिंह स्पोटर्स स्टेडियम का मैदान सुखाया गया। इसके बाद दो दौड़ हुई। फिर बारिश ने दौड में बाधा डाल दी। अब सेना ने सफाईकर्मी भी बुलाए है। सभी मौदान को सुखाने में लगे हैं।
लेबल: मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग
<< मुख्यपृष्ठ