सोमवार, 26 सितंबर 2022

राजस्थान ही नहीं असम में भी अंदरूनी कलह में उलझी कांग्रेस, 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर भिड़े दो समूह

सार
कांग्रेस विधायक वजीद अली चौधरी ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा पर चर्चा के दौरान एक समूह ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाए। जब हमारी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया तो यह अप्रिय घटना हो गई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प - फोटो : ANI

विस्तार
असम के धुबरी जिले के राजीव भवन में एक बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दो समूह आपस में ही भिड़ गए। बैठक भारत जोड़ो यात्रा पर चर्चा के लिए आयोजित की गई थी। यह पदयात्रा राज्य में 1 नवंबर से शुरू होने जा रही है। 

लेबल: