बुधवार, 28 सितंबर 2022

त्यागी समाज ने दिया केंद्रीय राज्यमंत्री के आवास पर दिया धरना

श्रीकांत त्यागी प्रकरण को लेकर त्यागी समाज के युवा नेता अक्षु त्यागी के नेतृत्व में त्यागी समाज ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के आवास पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। उन्होंने समस्या का समाधान न होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी है।

बुधवार को त्यागी समाज के लोग एकत्रित होकर केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान के आवास पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रीकांत त्यागी के परिवार के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। इस मामले में सांसद महेश शर्मा के खिलाफ भी कार्यवाही होनी चाहिए लेकिन राजनीति के तहत ऐसा नहीं किया जा रहा है। इससे त्यागी समाज में रोष है। इसलिए जब तक मांग पूरी हो जाती तो उनका धरना जारी रहेगा। इस दौरान रात के भोजन के लिए समजा के लोगों ने खाने के लिए भट्टी चढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान से मांग है कि जल्द से जल्द श्रीकांत को रिहा किया जाए।

लेबल: