मंगलवार, 27 सितंबर 2022

UP Gold Silver Price Today: कानपुर-आगरा में सोना-चांदी दोनों के भाव में गिरावट, गोरखपुर में कीमतें स्थिर

भारतीय सर्राफा बाजार ने मंगलवार यानि 27 सितंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। कानपुर औऱ आगरा में सोना-चांदी दोनों में गिरावट देखी गई। गोरखपुर में दोनों के रेट स्थिर रहे। कानपुर में सोना और चांदी दोनों में गिरावट देखी गई। सोमवार को सोना 51250 प्रति दस ग्राम और चांदी 57450 प्रति किलो थी। मंगलवार को सोना 51000 प्रति दस ग्राम और चांदी 57200 प्रति किलो रही। 

आगरा में भी सोना और चांदी दोनों में गिरावट दर्ज की गई है।  सोमवार को को सोना 51200 प्रति दस ग्राम और चांदी 57150 प्रति किलो थी। मंगलवार को सोना 50900 प्रति दस ग्राम और चांदी 56960 प्रति किलो रही। गोरखपुर में सोना-चांदी दोनों स्थिर रहे। सोमवार के रेट पर ही मंगलवार को भी बिके। सोमवार को सोना 52500 प्रति दस ग्राम और चांदी 55500 प्रति किलो थी। मंगलवार को सोना 52500 प्रति दस ग्राम और चांदी 55500 प्रति किलो रही। 

बरेली में सोना 51250 प्रति दस ग्राम और चांदी 57000 प्रति किलो रही।  सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले दिनों में त्योहार और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। 

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

लेबल: