गुरुवार, 29 सितंबर 2022

मकान की छत गिरी, महिला व तीन बच्चे घायल

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव सरवट में मकान की छत गिरने से महिला व उसके तीन बच्चे घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को मलबे से बाहर निकालकर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।

गांव सरवट निवासी विधवा मन्नो व उसके बेटे बिलाल, अफनान व बेटी मिस्बा बुधवार रात्रि में अपने मकान में सोए हुए थे। मकान की छत कड़ियों की बनी हुई है। रात्रि में लगभग दो बजे अचानक मकान की छत नीचे गिर गयी। मकान की छत गिरने से नीचे सो रही महिला व उसके तीनों बच्चे मलबे में दब गए। छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी देते हुए मलबे में दबे बच्चों व महिला को बाहर निकालने का राहत कार्य शुरु किया। घायलों को मलबे से निकालकर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवदेन कर रखा है, लेकिन काफी समय बीतने के पश्चा त उसे मकान नहीं मिला। प्रशासनिक अधिकारियों ने परिवार को मुआवजे का आश्वासन दिया।

लेबल: