गुरुवार, 1 सितंबर 2022

सफाई कर्मचारियों ने किया ईओ का घेराव और हंगामा

सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने ईओ के कार्यालय में जमकर हंगामा किया, वहीं पदोन्नति आदेश को निरस्त करने पर ईओ का घेराव किया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों की ईओ के साथ जमकर तीखी झडप भी हुई।

तत्कालीन नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल कुमार ने नियमों को ताक पर रखते हुए सफाई कर्मचारी संघ के तत्कालीन अध्यक्ष चमन लाल ढिगान, महामंत्री अरविन्द मचल, प्रवीण और मिलन को कार्यवाहक सफाई नायक बना दिया था। मामला संज्ञान में आने पर ईओ हेमराज सिंह ने कार्रवाई करते हुए पदोन्नति के इस आदेश को निरस्त कर दिया। वहीं उक्त लोगों के स्थान पर अन्य सफाई नायक की तैनाती कर दी। इस मामले को लेकर सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री और अन्य सफाई कर्मचारी ईओ से खफा हो गए। उन्होंने ईओ के कार्यालय में पहुंचकर जमकर हंगामा किया। वहीं करीब दो घंटे तक ईओ का घेराव भी किया। इस दौरान सफाईर कर्मचारियों की ईओ के साथ तीखी झडप भी हुई। ईओ ने बताया कि इन चारों की पदोन्नति नियमानुसार नहीं हुई थी। जिस कारण उसे निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि किसी भी निरक्षर सफाई कर्मचारी को कार्यवाहक सफाई नायक नहीं बनाया जा सकता है। उक्त चारों लोग निरक्षर है।

लेबल: