शनिवार, 3 सितंबर 2022

UP Gold Silver Price Today: लखनऊ, कानपुर और आगरा में सोना-चांदी उछला, गोरखपुर में चांदी गिरी, जानें रेट

UP Gold Silver Price 03 September : भारतीय सर्राफा बाजार ने शनिवार यानि 03 सितंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। लखनऊ में शनिवार को सोना और चांदी दोनों के दामों में उछाल देखने को मिला है। शुक्रवार को सोने की कीमत 50330 प्रति दस ग्राम और चांदी 52680 प्रति किलो के हिसाब से बिकी। शनिवार को सोना 50460 प्रति 10 ग्राम और चांदी 52890 प्रति किलो के हिसाब से बिकी।

कानपुर में सोना और चांदी के दाम में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को सोना 52000 प्रति 10 ग्राम और चांदी 54500 प्रति किलो बिक थी। शनिवार को सोना 52100 प्रति दस ग्राम और चांदी 54800 प्रति किलो रही। आगरा में भी सोने और चांदी के दामों में बढ़त देखने को मिली। शुक्रवार को सोना 51950 प्रति दस ग्राम और चांदी 54150 रुपये प्रति किलो थी। शनिवार को सोना 52200 प्रति दस ग्राम और चांदी 54400 प्रति किलो बिकी।

गोरखपुर में लगातार तीसरे दिन तक सोने के रेट में कोई बदलाव नहीं दिखा, लेकिन चौथे दिन सोने के दाम चढ़ गए। हालांकि चांदी के रेट में कमी देखने को मिली। शुक्रवार को यहां सोना 52700 प्रति दस ग्राम और चांदी 55500 प्रति किलो थी। शनिवार को सोना 52400 प्रति दस ग्राम और चांदी 55000 प्रति किलो बिकी। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले दिनों में त्योहार और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है।

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

लेबल: