रविवार, 16 अक्टूबर 2022

विश्व मानक दिवस पर जागरूकता अभियान : श्री राम कॉलेज

श्रीराम कॉलेज के व्यापार प्रबंधन विभाग व भारत मानक ब्यूरो द्वारा संयुक्त रूप से विश्व मानक दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य लोगों में बाजार से खरीदी गयी वस्तुओं के प्रति जागरूक करना हैं। अत: इस दो दिवसीय कार्यक्रम मे एक दिवसीय प्रशिक्षण और एक दिवसीय घर-घर जागरूकता अभियान शामिल है। कार्यक्रम के प्रथम दिवस में भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से भुवनेश त्यागी जी ने छात्रों कें साथ बी.आई.एस. (ब्यूरो ऑफ इण्डियन स्टैंर्ड) के विषय मे पूर्ण जानकारी साझा की। अंत में छात्रों कों टोली बनाकर उनको हरी झंडी दिखाकर घर घर जागरूकता कार्यक्रम के लिए रवाना किया गया और कम से कम 3000 घरों में जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया गया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन व्यापार प्रबंधन विभाग के प्रवक्ता विकास कुमार ने किया।

लेबल: