तेजी से बढ़ रहा डेंगू ,दो दिन में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 78
जनपद में लगातार डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। दो दिन में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 78 पहुंच गई है। शनिवार को 5 और रविवार को 4 दो दिन में 9 मरीज मिलने से डेंगू का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। जिला अस्तपाल के डेंगू वार्ड में 4 मरीज भर्ती है। बाकि का ईलाज घर पर ही चल रहा है। डेंगू हर उम्र के लोगों को अपना शिकार बना रहा है। डेंगू वार्ड में 4 मरीज भर्ती है। जिसमें दो बच्चे और एक महिला एक पुरूष भर्ती है। जनपद में कुल 78 डेंगू के मरीज भर्ती है। हालांकि सीएमएस डा. राकेश कुमार ने कहा कि डेंगू से घबराने की आवश्यकता नहीं बल्कि अगर सही समय पर सही उपचार मिल जाए तो मरीज पूरी तरह से ठीक हो जाता है। इस मौसम में जैसे ही बुखार की शिकायत हो तत्काल निकटवर्ती सरकारी अस्पताल में दिखाएं। डाक्टरों के दावों में कहां तक सच्चाई है। ये तो आप देख रही सकते है। 8 दिन के अंदर ही डेंगू के आंकडा अर्धशतक पुरा कर दिया और अब शतक की तरफ बढ़ रहा है। जो अभी 22 अंक पिछे है। स्वास्थ्य विभाग की माने तो आने वाले दिनों में डेंगू के मामलों में कमी देखने को मिलेगी। घर पर पूरी बांह के कपड़े पहने और घरो के आसपास पानी मे अनावश्यक रूप से जमा न होने दें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि डेंगू पर काबू पाने के लिए प्रयास तेज कर दिये गये हैं। उन्होंने अस्पताल में आने वाले हर मरीज को बेड मिले, उसकी विधिवत चिकित्सकीय जांच कराने को आदेश दिए।
जिला मलेरिया विभाग की टीम द्वारा बड़े पैमाने पर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। वर्तमान में जनपद में 78 डेंगू के मरीज है। लोगों को जागरुक होने की बड़ी जरुरत है। जिन गांवों में डेंगू मरीज मिले हैं, वहां पर सैंपलिंग भी कराई जा रही है। और डेंगू की रोकथाम के लिए बेहतर सर्विलांस जरूरी, घर-घर स्क्रीनिंग कराने की सलाह भी दे।
जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह
लेबल: मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग
<< मुख्यपृष्ठ