मंगलवार, 8 नवंबर 2022

दिल्ली, पटना और रांची में दिखा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, देखें Live Updates

Chandra Grahan 2022 today timing in India: भारत में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण दिखने लगा है. ये पूर्ण चंद्र ग्रहण अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में सबसे पहले नजर आया है. इसके बाद, कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, राँची, गुवाहाटी में भी पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा. हालांकि, भारत के कई हिस्सों में आंशिक चंद्र ग्रहण ही नजर आएगा. साल का यह अंतिम चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगा है. यह चंद्र ग्रहण उत्तरी-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशान्त महासागर, हिन्द महासागर, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के अधिकांश हिस्सों से दिख चुका है. 

भारत में चंद्र ग्रहण का समय (Chandra Grahan 2022 Timings In India)

भारत के अरुणाचल प्रदेश समेत कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखना शुरू हो गया है. जबकि बाकी शहरों में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा. भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण शाम 6 बजकर 20 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 8 नवंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 20 मिनट से शुरू हो चुका है.

साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का राशियों पर असर (Chandra Grahan Effects On Zodiac Signs)

चंद्र ग्रहण का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा. कुछ राशिवालों के लिए यह चंद्र ग्रहण अच्छा साबित होगा जबकि कुछ को इस दौरान कष्टों का सामना करना पड़ सकता है. साल का अंतिम चंद्र ग्रहण मिथुन, कर्क, वृश्चिक, कुंभ राशिवालों के लिए शुभ रहेगा. जबकि मेष, वृषभ, सिंह, मीन, मकर, धनु राशि वालों के लिए यह अंतिम चंद्र ग्रहण काफी अशुभ साबित होगा.

यहां जानिए चंद्र ग्रहण से जुड़े सभी लाइव अपडेट्स: (Chandra Grahan 2022 LIVE UPDATES)

17:45  PM-  उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दिखा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, यहां देखें Photos 

15:31  PM-  असम के गुवाहाटी में दिखाई दिया साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, देखें तस्वीरें.

15:29  PM- पटना, रांची  और कोहिमा में भी दिखा साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण.

16:58  PM-  कोलकाता में दिखा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण.

16:55  PM-  न्यूयॉर्क में नजर आया साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण, देखें तस्वीरें

16:52  PM- शाम 6.20 पर चंद्र ग्रहण खत्म हो जाने पर सूतक काल भी समाप्त हो जाएगा. इसके बाद  मंदिरों में साफ सफाई होगी और उसके कपाट दर्शन व पूजा पाठ के लिए खोल दिए जाएंगे. 

16:40  PM- ऑस्ट्रेलिया में दिखा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, देखें तस्वीरें

16:24  PM- अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में दिखा पूर्ण चंद्र ग्रहण. 

16:07  PM-  भारत के अरुणाचल प्रदेश में कुछ ही देर में दिखने लगेगा साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण.

15:52  PM-  भारत में कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची और इटानगर में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा जबकि शेष भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखेगा.
 

15:49  PM-  पूर्ण चंद्र ग्रहण लग चुका है लेकिन भारत में इसे शाम 5 बजकर 20 मिनट पर देखा जाएगा. पूर्ण चंद्र ग्रहण उस वक्त लगता है जब पृथ्वी अपनी छाया से चंद्रमा को पूरी तरह से ढक लेती है.

15:45 PM-  कुछ ही देर में लगने वाला है पूर्ण चंद्र ग्रहण,  पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान पृथ्वी की छाया चंद्रमा को पूरी तरह से ढक लेती है.


15:34 PM- पेसिफिक क्षेत्रों में चंद्र ग्रहण की शुरुआत हो चुकी है, यह आंशिक चंद्र ग्रहण दोपहर करीब 2 बजकर 38 मिनट से दिखाई देने लगा है. इसके बाद   03 बजकर 46 मिनट से शाम 5 बजकर 11 मिनट तक पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा.  भारत में यह चंद्र ग्रहण शाम 5 बजकर 20 मिनट से दिखना शुरू होगा.

15:29 PM- मिथुन और वश्चिक राशि वालो के लिए यह ग्रहण काफी शुभ होगा. व़श्चिक राशि वालों को इस ग्रहण से पूरे एक महीने के अदंर करियर में सफलता मिल सकती है, कोई बड़ा रुका हुआ काम आपका पूरा हो सकता है. ऐसे में कोशिश करने कि अगले एक महीने का सही तरीके से इस्तेमाल करें. 

15:03 PM- चंद्र ग्रहण का सूतक काल नौ घंटे पहले लग जाता है. इसमें गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी जाती है. यदि फिर भी आपको किसी कारणवश घर से बाहर जाना पड़े तो पहले अपने पेट पर गेरू का छोटा सा तिलक जरूर लगा लें. इससे गर्भ में पल रहे भ्रूण पर ग्रहण का दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा.

14:40 PM- साल का अंतिम चंद्र ग्रहण भारत में सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर शहर में दिखाई देगा. यहां चंद्रोदय के साथ ही चंद्र ग्रहण दिखने लगेगा. इसके बाद देश के अन्य राज्यों में चंद्र ग्रहण दिखेगा.

14:20 PM- ग्रहण समाप्त होने के बाद दान का काफी महत्व होता है. ऐसे में ग्रहण के बाद अपनी राशिनुसार दान जरूर करें. 


13:50 PM-  अगर आप भी साल के इस आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण को लाइव देखना चाहते हैं तो नासा की इस वेबसाइट पर देख सकते हैं. 

13:48 PM-  इस चंद्र ग्रहण की खास बात यह है कि यह चंद्र ग्रहण साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण है और इसके बाद सीधा 3 साल बाद  साल 2025 में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा. इस बीच आंशिक चंद्र ग्रहण देखे जा सकेंगे.

13:42 PM- ग्रहण के बाद स्नान का काफी महत्व होता है. ग्रहण काल में कई तरह की नेगेटिव एनर्जी हमारे आसपास मौजूद होती हैं ऐसे में ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करने से ग्रहण के सभी नकारात्मक प्रभावों से बचा जा सकता है. 

13:33 PM- शंख को चंद्रमा का भाई माना जाता है. शंख समुद्र से निकला हुआ है और भगवान विष्णु इसे हमेशा अपने पास रखते हैं, शास्त्रों में भी इसका काफी महत्व माना गया है. ग्रहण काल में शंख में जल रखकर ग्रहण के बाद इस जल को पीना काफी शुभ माना जाता है. 
 

13:17 PM-  साल का यह अंतिम चंद्र ग्रहण मेष राशि पर लग रहा है जो इस राशि के लोगों के लिए काफी अशुभ रहेगा.  ऐसे में ग्रहण काल के दौरान मेष राशि के जातकों को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. 

13:12 PM- ईटानगर में 1 घंटा 50 मिनट, रांची में 1 घंटा 11 मिनट, पटना  में 1 घंटा 13 मिनट, मुंबई में शाम 6 बजकर 1 मिनट, कोलकाता में 4 बजकर 52 मिनट पर दिखाई देगा चंद्र ग्रहण.

12:47 PM-  चंद्र ग्रहण के बाद सबसे पहले सभी मंदिरों का शुद्धिकरण किया जाएगा जिसके बाद भगवान की आरती होगी, इसके बाद ही भक्त भगवान के दर्शन कर सकेंगे.

12:43 PM- चंद्र ग्रहण के दौरान मूर्ति पूजा वर्जित मानी जाती है. इस साल चंद्र ग्रहण के दिन ही कार्तिक पूर्णिमा भी है ऐसे में इसे काफी शुभ संयोग माना जा रहा है. चंद्र ग्रहण के चलते देशभर में मंदिरों के कपाट बंद हो चुके हैं. अब सभी मंदिरों के कपाट चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद खुलेंगे. 

12:35 PM- साल का यह अंतिम चंद्र ग्रहण काफी शुभ समय पर पड़ रहा है. क्योंकि इस समय भगवान विष्णु योग निद्रा से जाग चुके हैं और आज ही कार्तिक पूर्णिमा भी है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने तारकासुर का वध किया था. 

12:31 PM- रुद्राक्ष धारण करने के लिए ग्रहण के समय को सबसे उत्तम माना जाता है. इस दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से व्यक्ति की सभी तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याएं दूर हो जाती हैं.

12:23 PM-  चंद्र ग्रहण का सूतक काल आज सुबह 8 बजकर 20 मिनट से शुरू हो चुका है. इस सूतक काल का अंत शाम 6 बजकर 20 मिनट पर चंद्र ग्रहण समाप्त होने के साथ होगा.

12:16 PM-  साल का यह अंतिम पूर्ण चंद्र ग्रहण सबसे पहले उत्तरी अमेरिका में दिखाई देगा. इसके बाद इसे सूर्यास्त के बाद उत्तरी-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशान्त महासागर, हिन्द महासागर में देखा जाएगा.

12:06 PM- भारत में सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण.

11:58 AM- ग्रहण काल में हवन करना और मंत्रों का जाप करना काफी शुभ माना जाता है. इस दौरान रुद्राक्ष, तुलसी और कमलगट्टे की माला से जप करने से लाभ की प्राप्ति होती है.

11:54 AM: मेष राशि में लगेगा साल का अंतिम पूर्ण चंद्र ग्रहण. मेष, वृषभ, सिंह, मीन, मकर, धनु राशिवालों पर पड़ेगा इस चंद्र ग्रहण का अशुभ प्रभाव.

11:38 AM-  आज चंद्र ग्रहण के चलते बंद रहेंगे बद्रनाथ धाम के कपाट. बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि मंदिर के कपाट ग्रहण समाप्त होने के बाद शाम 6 बजकर 25 मिनट पर खुलेंगे. 

 

लेबल: