शनिवार, 19 नवंबर 2022

UP Gold Silver Price Today: आगरा में सोना-चांदी में गिरावट, जानें कानपुर, गोरखपुर और बरेली के रेट

भारतीय सर्राफा बाजार ने शनिवार यानि 19 नवंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। कानपुर, बरेली और गोरखपुर में सोना और चांदी के दाम में कोई बदलाव नहीं दिखा है। जबकि आगरा में सोना और चांदी के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कानपुर में गुरुवार को सोना 52800 प्रति दस ग्राम और चांदी 61750 प्रति किलो थी।  

आगरा में सोने और चांदी दोनों के दाम बड़ी गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को सोना 52800 प्रति दस ग्राम और चांदी 61200  प्रति किलो थी। शनिवार को सोना 52600 प्रति दस ग्राम और चांदी 60900  प्रति किलो थी।    
गोरखपुर में भी सोना और चांदी के रेट स्थिर दिखे। शुक्रवार को सोना 54400 प्रति दस ग्राम और चांदी 61000 प्रति किलो थी। शनिवार को सोना 54400 प्रति दस ग्राम और चांदी 61000 प्रति किलो थी।

बरेली में भी सोना और चांदी के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। यहां दोनों ही चीजों के दाम स्थिर नजर आए। शुक्रवार को सोना 52700 प्रति दस ग्राम और चांदी 60300 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 52700 प्रति दस ग्राम और चांदी 60300 प्रति किलो रही। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि शादियों का सीजन शुरू होने के कारण आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। 

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

लेबल: