मुजफ्फरनगर : ठंड और कोहरे का बढ़ रहा कहर
मुजफ्फरनगर। ठंड और कोहरे का कहर बढ़ता जा रहा है। ठंड की चपेट में आने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। उधर, नगर पालिका ने करीब 30 से अधिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है।
नगर पालिका द्वारा सुबह और शाम को करीब दस कुंतल से अधिक लकड़ियां विभिन्न स्थानों पर अलाव के लिए डलवायी जा रही हैं। ठंड बढ़ने के कारण गर्म कपड़ों और हीटर आदि की खरीदारी बढ़ गई है। वहीं, ठंड में बीमार लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल से लेकर प्राइवेट अस्पतालों में बीमार लोगों की काफी भीड़ है। उधर, लोग घरों से भी बाहर नहीं निकल रहे हैं। दोपहर में कुछ समय के लिए धूप निकलती है तो राहत की सांस मिलती है।
लेबल: मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग
<< मुख्यपृष्ठ