शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022

UP Gold Silver Price Today: कानपुर, गोरखपुर और बरेली में सस्ता हुआ सोना, आगरा में चांदी महंगी, जानें नए रेट

भारतीय सर्राफा बाजार ने शुक्रवार यानि 30 दिसंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। कानपुर, बरेली और गोरखपुर में सोना सस्ता हुआ है जबकि आगरा में चांदी के रेट बढ़े हैं। 

कानपुर में सोना और चांदी के रेट में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार को सोना 56000 प्रति दस ग्राम और चांदी 68500 प्रति किलो रही। शुक्रवार को सोना 54100 प्रति दस ग्राम और चांदी 66200 प्रति किलो रही।

आगरा में सोना स्थिर और चांदी में लगातार दूसरे दिन भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। गुरुवार को सोना 54000 प्रति दस ग्राम और चांदी 66000 प्रति किलो रही। शुक्रवार को सोना 54000 प्रति दस ग्राम और चांदी 66200 प्रति किलो रही। 

गोरखपुर में सोना सस्ता हुआ है जबकि चांदी के रेट स्थिर रहे। गुरुवार को सोना 56200 प्रति दस ग्राम और चांदी 68500 प्रति किलो रही। शुक्रवार को सोना 55500 प्रति दस ग्राम और चांदी 68500 प्रति किलो रही। 

बरेली में सोना सस्ता, जबकि चांदी के रेट बढ़ गए हैं। गुरुवार को सोना 54500 प्रति दस ग्राम और चांदी 65300 प्रति किलो रही। शुक्रवार को सोना 54200 प्रति दस ग्राम और चांदी 65800 प्रति किलो रही। 

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।


 

लेबल: