मंगलवार, 7 फ़रवरी 2023

Rakhi Sawant ने कराई पति के खिलाफ शिकायत दर्ज, आदिल दुर्रानी को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया

Rakhi Sawant and Adil Durrani- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM_RAKHISAWANT Rakhi Sawant and Adil Durrani

मुंबई: अभिनेत्री राखी सावंत इन दिनों बुरे वक्त से गुजर रही हैं। हाल ही में उनकी मां का निधन हुआ। जिसके बाद अब उनके पति ने उनके साथ धोखा किया और उन्हें किसी दूसरी लड़की के लिए छोड़ दिया। इतना ही नहीं आदिल ने अपनी शादी को मानने से भी इनकार कर दिया है। अब राखी ने आदिल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद मुंबई पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार कर लिया है। 

जी हां! ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने अपने पति आदिल दुर्रानी के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने उनके पैसे और गहने ले लिए हैं। पुलिस ने आदिल दुर्रानी के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 और 420 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आदिल दुर्रानी को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

आपको बता दें कि राखी सावंत बीते कुछ दिनों से एक बार पिर अपनी शादी को लेकर चर्चा में आ गई हैं। बीते दिन राखी ने पति आदिल खान की गर्लफ्रेंड के नाम का खुलासा किया है। जिसके बाद एक वीडियो में आदिल ने भी राखी के सारे आरोपों का जवाब दिया, लेकिन इसका राखी पर कोई खास असर नहीं पड़ा। एक बार फिर राखी ने अपने पति आदिल की गर्लफ्रेंड के बारे में खुलासा किया है। राखी आए दिन मीडिया और पैपराजी के सामने अपने पति को लेकर बयान देती रहती हैं। 

इसके पहले भी एक बार जब राखी सावंत ने अपनी निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं तो आदिल इस निकाह से मुकर गए थे। लेकिन कुछ ही दिन बाद वह राखी के साथ नजर आए और दोनों ने कहा कि अब सब ठीक है। राखी की मां के निधन के एक दिन पहले भी आदिल अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन फिर अचानक दोनों के अलग होने की खबर सामने आई।