मुजफ्फरनगर पुलिस और बदमाश के बीच में मुठभेड़
मुजफ्फरनगर पुलिस ने मुठभेड़ में डकैती के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से डकैती का सामान भी बरामद किया है।
एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ दिन पहले कुछ बदमाशों ने क्षेत्र में एक स्थान पर गोदाम कर्मियों को बंधक बनाकर निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाला सामान लूट लिया था। जिसमें पुलिस ने डकैती के आरोप में कई लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। बुढ़ाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डकैती में शामिल बदमाश क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहा है। जिस पर पुलिस ने गांव विराल के समीप चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस को एक कार आती हुई दिखाई दी। जिस को रोकने का प्रयास किया गया। इसी दौरान बदमाश ने कार से निकलकर पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार होने का प्रयास किया। जिसके बाद जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
डकैती में वांछित के रूप में हुई बदमाश की पहचान
एसपी देहात ने बताया कि गांव बिराल के समीप हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से घायल बदमाश की पहचान मोहित उर्फ सोनू पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम ताहिरपुर भभीसा थाना कांधला, शामली के रूप में हुई है। दबोचे गए बदमाश से 41 लोहे की पाईप, एक बोलेरो पिकअप कार, 1 तमंचा औ एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
<< मुख्यपृष्ठ