2323 पर निरोधात्मक कार्रवाई व 500 लोग मुचलका पाबंद
मुजफ्फरनगर। नगर निकाय चुनाव से पहले पुलिस ने शरारती तत्वों की घेराबंदी शुरू की हैं। आचार संहिता लागू होते ही पुलिस ने 2323 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। 500 लोगों को मुचलका पाबंद किया हैं।
एसएसपी संजीव सुमन ने थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में रहने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए थे। पुलिस ने चलाए अभियान में 2323 को लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कर 500 लोगों को मुचलका पाबंद किया हैं।
जनपद की सीमा पर शराब की तस्करी व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चेकिंग शुरू की हैं। उधर, आदेश दिए गए हैं कि पुलिस इस बात का ध्यान रखे कि किसी भी नाबालिग के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई न हो पाएं। नगरीय परिक्षेत्र में 855 और देहात परिक्षेत्र में 1468 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
निरोधात्मक व मुचलका पाबंद की कार्रवाई कर पूरे जिले में 2323 लोगों की घेराबंदी की हैं। यह कार्रवाई अभी जारी रहेगी। लाइसेंसी शस्त्र भी जमा कराएं जाएंगे। - सत्य नारायण प्रजापत, एसपी सिटी।
वाहनों पर लगाया प्रतिबंध
सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि नामांकन प्रकिया के दौरान सुरक्षा के तहत कलक्ट्रेट में मुख्य मार्ग से जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया हैं। मुख्य मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई हैं।
अफवाह न फैलाएं
एसएसपी संजीव सुमन ने अपील कर कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक खबर और अफवाह फैलाने वालों की भी पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी हैं। कोई भी अफवाहों पर ध्यान न दें। अफवाह की जानकारी पुलिस को दे, ताकि पुलिस कार्रवाई कर सकें।
<< मुख्यपृष्ठ