तापमान 39 @, लू के थपेड़ों ने झुलसाया, धूल भरे गुब्बार से उमस बढ़ी
गर्मी का आंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शहर से लेकर गांव तक दोपहर के समय लोग घरों में दूबकने को मजबूर है। जिसके चलते सड़के सुनसान हो रही है। वही मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में ओर प्रचंड गर्मी पड़ने की संभावना है। गर्मी के चलते किसानों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ-साथ बिजली कट भी लोगों को रूला रहा है। किसानों को खेत में सिंचाई के लिए दिन भर बिजली कट से परेशानी झेलनी पड़ रही है। बुधवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा जिसेके चलते जल्दी ही सुरज भी निकल गया। सुबह से ही तेज धूप होने के चलते लोगों को गर्मी से दो चार होना पड़ा। दोपहर के समय तो आलम ओर भी जूदा रहा। इस दौरान शहर के मुख्य बाजारों में खरीदारी के लिए ग्रहक नहीं पहुंचे। सड़कों पर सनाटा छाया रहा। ग्राहक नहीं आने पर कई दूकानदार तो दोपहरी में सटर डाउन कर दूकान में ही सो जाते है।
दिन प्रतिदिन हो रही तापमान में बढ़ोतरी
पिछले तीन चार दिनों से मौसम में बदला के साथ साथ तापमन में बढोतरी दर्ज हुई है। सोमवार को 38 डिग्री सेल्सियस रहा। तो मंगलवार को 37 डिग्री सेल्सियस रहा। वही बुधवार को दो अंक बढ़ कर अधिकतम तापमान 39 . 3 प्रतिशत रिकोर्ड किया गया। इस दौरान न्यूनतम तापमान 26.00 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही आर्द्रता 46 प्रतिशत रही।
रोड़वेज बस अड्डे पर भी रहा यात्रियों का सन्नाटा
बुधवार को अधिकतम तापमान 39.3 प्रतिशत दर्ज किया। जिसके चलते दिन में दोपहर के समय तेज धूप व गर्मी के चलते रोडवेज बस अड्डे पर भी सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान कम यात्री ही सफर के लिए निकले। वही रेलवे स्टेशन पर भी लोगों को गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
लेबल: मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग
<< मुख्यपृष्ठ