शनिवार, 15 जुलाई 2023

Exclusive: चंद्रयान-3 मिशन के लिए ISRO ने किए हैं कई अहम बदलाव, ये रही पूरी जानकारी

Chandrayaan-3, ISRO- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV चंद्रयान-3

नई दिल्ली: कई दिनों के इंतजार और मेहनत के बाद भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी भाग पर अपना झंडा गाड़ने के लिए चंद्रयान-3 लॉन्च कर दिया। शुक्रवार दोपहर 2:35  ISRO का फैट ब्वाय कहा जाने वाला GSLV मार्क-3 रॉकेट चंद्रयान को अंतरिक्ष में लेकर रवाना हुआ। यह पहले पृथ्वी के आर्बिट और उसके बाद चंद्रमा के आर्बिट में चक्कर लगाते हुए, आज से ठीक 41 दिन बाद चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर लैंडिंग 24 से 25 अगस्त के बीच होगी। चंद्रयान-3 अपने साथ एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रोपल्शन मॉड्यूल लेकर चांद तक जा रहा है। इसका कुल वजन करीब 3,900 किलोग्राम है। 

इससे पहले भी 22 जुलाई 2019 को लॉन्च हुआ था मिशन 

ऐसा नहीं है कि भारत पहली बार चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर जाने का प्रयास कर रहा हो। इससे पहले भी 22 जुलाई 2019 को इस मिशन को लॉन्च किया गया। इस दौरान 20 अगस्त को यह यान चांद के ऑर्बिट में सफलतापूर्वक पहुंच गया। लेकिन लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान लैंडर से इसरो का संपर्क टूट गया था और मिशन फेल हो गया था। इस बार ऐसा ना हो इसके लिए मिशन में कई बदलाव किए गए हैं। इंडिया टीवी को प्राप्त हुई  Exclusive जानकारी के अनुसार, ISRO ने इस मिशन के दौरान प्रयोग होने वाले लैंडर के लिए अलग सोलर पैनल भी रखा है।-3

चंद्रयान-2 के असफल होने के बाद हुआ हैं कई बदलाव 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसरो ने लैंडर के लिए अलग सोलर पैनल लगाने की वजह से वह खुद से उर्जा उत्पादन कर सकेगा, जिससे दिन में भी लैंडिंग हो सके और इसी भी तरह की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। इसके साथ ही  लैंडिंग के समय खतरे और दिक्कतों को पता लगाने के लिए अलग से लैंडिंग कैमरा फीडबैक उपकरण भी भेजा गया है। वहीं इस बार लैंडिंग एल्गोरिदम और इंजन में भी काफी बदलाव किए गए हैं।


मंगलवार, 4 जुलाई 2023

सपा जिलाध्यक्ष,महानगर अध्यक्ष की सूची जारी

लखनऊ

सपा जिलाध्यक्ष,महानगर अध्यक्ष की सूची जारी 

फुरकान अली सपा जिलाध्यक्ष मैनपुरी बनाए गए

धर्मेंद्र लोधी जिला अध्यक्ष हाथरस बनाए गए

मो.असफाक बरेली महानगर अध्यक्ष बनाए गए

अहसान खान बलरामपुर जिला अध्यक्ष बनाए गए

रामनेवाज वर्मा गोंडा सपा जिलाध्यक्ष बनाए गए

संतोष यादव अंबेडकरनगर जिलाध्यक्ष बनाए गए

मुंशीलाल दोहरे औरैया जिलाध्यक्ष बनाए गए

दाताराम बघेल इटावा जिलाध्यक्ष बनाए गए

मेजर सिंह यादव कन्नौज सपा जिलाध्यक्ष बने

दिनेश विश्वकर्मा कानपुर नगर जिला अध्यक्ष बने

अजय अहेरिया बुलंदशहर सपा जिलाध्यक्ष बने

सुशील नागर गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष बनाए गए

मुन्ना आलम नोएडा महानगर अध्यक्ष बनाए गए.

आम आदमी पार्टी को लगा झटका, आप शाहपुर चेयरमैन हुए भाजपाई

मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग

मुजफ्फरनगर में आम आदमी पार्टी की उम्मीदों पर उस समय पानी फिर गया, जब जनपद मुजफ्फरनगर के शाहपुर नगर पंचायत चेयरमैन भाजपा में शामिल हो गए, हालांकि ऐसी कोई भी घोषणा शाहपुर चेयरमैन ने मीडिया में नही की, मगर जीतने के बाद से ही लगातार भाजपा नेताओं से नजदीकियां कुछ और ही बयां कर रही थी। 

शाहपुर चेयरमैन हाजी अकरम ने कावड़ मार्ग पर कावडियो के स्वागत में होर्डिंग्स लगाए है, जो आम आदमी पार्टी के नही बल्कि पूरी तरह भाजपाई है। मोदी से लेकर संजीव बालियान और भाजपा जिलाध्यक्ष का होर्डिंग्स पर फोटो है जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि हाजी अकरम पूरी तरह भाजपाई हो गए है। 
आम आदमी पार्टी जनपद में शुरू होते ही खत्म हो गई। हालांकि हाजी अकरम के जीतने के बाद आम आदमी पार्टी को बहुत कुछ उम्मीद दिखी थी लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले ही आप की उम्मीदों पर पानी फिर गया, लेकिन हैरान करने वाली बात यह भी है कि हाजी अकरम आप के सिंबल पर चुनाव लडे और जीतने के बाद गुपचुप तरीके से भाजपा नेताओं से मिलते रहे मगर कोई घोषणा भाजपा ज्वाइन करने की क्यों नहीं की? ये एक सवाल बनकर उभर रहा है

वही चेयरमैन शाहपुर के आरएसएस के एक बड़े पदाधिकारी के साथ भी सम्बंद है वही विगत उन आरएसएस के पदाधिकारी के साथ चेयरमैन शाहपुर प्रसासनिक अधिकारियों से भी परिचय के लिहाज से मिले थे