शुक्रवार, 17 दिसंबर 2021

मुजफ्फरनगर : शुकतीर्थ पहुंची राकेश टिकैत, ओमानंद जी महाराज से आशीर्वाद लिया

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मोरना पहुंचकर चौधरी चरणसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुकतीर्थ स्थित शुकदेव आश्रम में प्राचीन वटवृक्ष के दर्शन किए और स्वामी कल्याण देव जी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इससे पहले मोरना में उन्होंने रास्ते में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत व कार्यकर्ताओं ने स्वामी कल्याण देव जी की समाधि पर माल्यार्पण कर पुष्प चढ़ाए। उन्होंने शुकदेव आश्रम में चल रहे हवन में आहुति दी। उसके उपरांत स्वामी ओमानंद जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा वटवृक्ष व मंदिरों में प्रसाद चढ़ाया।

लेबल: