सदर ब्लाक में प्रधानमंत्री के प्राकृतिक खेती पर हुए संबोधन को किसानों ने सुना
सदर ब्लाक में ब्लाक प्रमुख पति अमित चौधरी के नेतृत्व में किसानों ने प्राकृतिक खेती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को लाइव सुना। बाद में किसानों को प्राकृतिक खेती के फायदों के बारे में जानकारी भी दी।
उप कृषि निदेशक आर पी चौधरी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को किसानों को दिखाने के लिए सदर ब्लॉक में व्यवस्था की गई थी। यहां पर बड़ी संख्या में किसानों ने प्रधानमंत्री के प्राकृतिक खेती पर दिए गए उद्बोधन को सुना। किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में कृषि विभाग की ओर से जागरूक भी किया गया। रासायनिक खाद के बदले प्राकृतिक खाद अपनाने की अपील भी सदर ब्लाक प्रमुख पति अमित चौधरी ने की।
लेबल: मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग
<< मुख्यपृष्ठ