बुधवार, 23 फ़रवरी 2022

मुजफ्फरनगर : रिटायर कर्मचारी ने शुगर मिल में की आत्महत्या

मंगलवार देर रात खतौली स्थित त्रिवेणी शुगर मिल के रिटायर कर्मचारी ने चैन कुप्पी से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना से मिल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कर्मचारी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

शुगर मिल निवासी महेंद्र सिंह फिटर विभाग में नौकरी करता था। दो साल पहले रिटायर होने के बाद महेंद्र सिंह मिल में ही काम कर रहा था। मंगलवार रात करीब 11 बजे मजदूरों को काम पर लगाने के बाद महेंद्र सिंह ने चैन कुप्पी से लटककर जान दे दी। घटना की सूचना से मिल में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम पर भेजा। कर्मचारी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। बताया गया कि लड़के की नौकरी नहीं लगने से पिछले काफी दिनों से मृतक परेशान नजर आ रहा था।

लेबल: