शुक्रवार, 25 मार्च 2022

मुजफ्फरनगर: पति को पेड़ से बांधकर पत्नी के साथ गैंगरेप, 2 नाबालिग समेत 10 ने बनाया हवस का शिकार

मुजफ्फरनगर, संवाददाता। नई मंडी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात दावत से लौट रहे युवकों ने शर्मनाक करतूत को अंजाम दिया। मायके से पत्नी को लेकर लौट रहे व्यक्ति को बाग में खींचकर पेड़ से बांध दिया और उसकी पत्नी के साथ गैंगरेप किया। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार चार आरोपियों ने गैंगरेप किया था, जबकि बाकी वहां खड़े रहे।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला का मायका भोपा रोड स्थित गांव में है। महिला मंगलवार रात अपने पति के साथ मायके से ससुराल लौट रही थी। मखियाली गांव के पास बाइक सवार कुछ युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। हाईवे के पास स्थित आम के बाग के पास आरोपियों ने दंपति को खींच लिया। आरोपियों ने पति को पेड़ से बांध दिया और चार आरोपियों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। अन्य छह आरोपी मौके पर मौजूद रहे।

शर्मनाक वारदात को अंजाम देकर आरोपी दंपति को धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला ने पति को बंधनमुक्त कराया और गांव लौट गए। बुधवार शाम को घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने देर रात दबिश देकर सभी दस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी
1. आस मोहम्मद उर्फ आशु निवासी मखियाली।

2.उस्मान निवासी मदीना कालोनी।

3.सावेज निवासी मदीना कालोनी।

4.शाहरुख निवासी दोघट थाना बड़ौत हाल निवासी मखियाली।

5.इरशाद निवासी मखियाली।

6.जावेद निवासी मखियाली।

7.आबिद निवासी मखियाली।

8.सादाब निवासी मदीना कालोनी

अन्य दो नाबालिग।

लेबल: