मुजफ्फरनगर : ताला लगा देखकर आर्य समाज मंदिर के बाहर किया यज्ञ
मुजफ्फरनगर। शहर के नई मंडी क्षेत्र में सैकड़ों वर्ष पुरानी आर्य समाज संस्था का विवाद रविवार को सड़क पर आ गया। रविवार सुबह बुजुर्ग, सन्यासी और अनुयायी साप्ताहिक यज्ञ को आर्य समाज मंदिर पहुंचे तो वहां मुख्य द्वार पर ताला लगा हुआ मिला। उन्होंने महर्षि दयानंद मार्ग पर ही यज्ञ प्रारम्भ कर दिया।
नई मंडी के आर्य समाज मंदिर में देश के प्रतिष्ठित सन्यासियों, भजनोपदेशक ने अपने उपदेशों, भजनों से लोगों को प्रेरित किया है। बीते दस साल में संस्था में आपसी विवाद और फूट बढ़ती गई। कई लोग इसको देखते हुए किनारे हो गए। कुछ दरकिनार कर दिए गए। रविवार को बुजुर्ग, सन्यासी और अनुयायी यज्ञ के लिए पहुंचे तो यहां ताला लगा मिला। इससे उनमें रोष पैदा हो गया और वे बाहर ही हवन करने बैठ गए।
source https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/muzaffar-nagar/story-muzaffarnagar-yagya-performed-outside-arya-samaj-temple-after-seeing-it-locked-6454193.html
लेबल: मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग
<< मुख्यपृष्ठ