रविवार, 14 अगस्त 2022

आजादी के जज्बे के साथ शहर में दौड़े लोग, बरसे फूल

आजादी के अमृत महोत्सव में जीआसी मैदान से अयोजित जज्बा-8 दौड़ में जनता के साथ साथ केंद्रीय व राज्यमंत्री के अलावा समाजसेवी, किसान, मजदूर, छात्र-छात्राएं, महिलाएं व पुरूष आदि सभी वर्ग के लोग जज्बे के साथ शहर की सड़कों पर दौड़े। शहर में जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया।

जज्बा दौड़ के बाद जीआसी मैदान में गायक कलाकार फरमानी नाज, फिल्मी कलाकार हंस वी टांग, राष्ट्रीय कवि मंतजी देश भक्ति के गीतो व नाटिकाओं से सभी का मन मोह लिया। जीआसी मैदान से जज्बा दौड़ का शुभरांभ केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, संयोजक सत्यप्रकाष रेशू, पूर्व विधायक अशोक कंसल आदि ने किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान, कपिल देव अग्रवाल, 80 वर्षीय आदित्य जैन ने राजकीय कॉलेज, महावीर चौक, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, अहिल्याबाई चौक, मालवीय चौक, झांसी रानी, लाला लाजपत राय चौक से दौड़ते हुए अपनी यात्रा 131 फीट तिरंगे झण्डे के नीचे पूरी की। 126 वर्षीय धर्मपाल गुढ़ा कुछ ही दूर तक दौड़ पाये, क्योकि अस्वस्थता के कारण डॉक्टर ने उनको न दौड़ने के लिए कहा। विभिन्न संगठनों ने लगभग 35 स्थानों जज्बा-8 दौड़ में दौड़ने वालों का पुष्पा वर्षा करके स्वागत किया। इस दौरान खिलाड़ियों के लिए पानी, यातायात व्यवस्था, शौचालय, खानपान व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था रही।

इस दौरान मनीष भारती, रमन शर्मा, मोहित गर्ग, शोभित गर्ग, जोगिन्द्र हुडड, गरिमा सिंह, अमित पटपटिया, अतुल कौशिक, नैनसी गर्ग, अजय जनेजा, हितेष, रजनीश, शर्मा, आनन्द, नितिन अरोरा व गुलशन अरोरा आदि उपस्थित रहे।

लेबल: